दस वर्षों से निष्प्रयोज्य पड़ा एएनएम सेंटर, रास्ता भी नहीं सुगमरहमतपुर के ग्रामीणों ने की संचालन और मार्ग निर्माण की मांग

सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खण्ड रेहराबाजार की ग्राम पंचायत रहमतपुर में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के उद्देश्य से करीब दस वर्ष पूर्व निर्मित एएनएम (सहायक नर्सिंग मिडवाइफरी) सेंटर आज भी तालाबंदी की जकड़न में पड़ा है। न स्वास्थ्य कर्मी तैनात हैं और न ही कोई सुविधा उपलब्ध। सेंटर तक पहुंचने के लिए कोई पक्की या कच्ची सड़क भी नहीं बनी, जिससे यह भवन धीरे-धीरे उपेक्षा का शिकार होता जा रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों रामजी, संकटा तिवारी, सेतु तिवारी और राकेश का कहना है कि लाखों रुपये की लागत से तैयार यह भवन अब घास-फूस और झाड़ियों से घिरा पड़ा है। बरसात में सेंटर तक पहुंचना नामुमकिन हो जाता है। स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव पहुंचाने की सरकारी मंशा इस भवन की दुर्दशा के आगे बौनी साबित हो रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि एएनएम सेंटर तक पहुंचने के लिए सुगम मार्ग का निर्माण, परिसर की सफाई और भवन की मरम्मत कराते हुए इसे शीघ्र चालू किया जाए, ताकि गर्भवती महिलाओं, बच्चों और ग्रामीणों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधा अपने ही गांव में मिल सके।

इस संबंध में रेहराबाजार के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप राजभर ने बताया कि “यदि किसी को एएनएम सेंटर बंद होने से दिक्कत है तो वे प्रार्थना पत्र दें, जिसे शासन स्तर पर भेजकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।”

Editor CP pandey

Recent Posts

अधिवक्ता से मारपीट के बाद कोतवाली में हंगामा, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

सैकड़ों अधिवक्ताओं ने कोतवाली परिसर में दिया धरना, कोतवाल और दीवान के खिलाफ कार्रवाई की…

3 hours ago

जर्मनी की नौकरी छोड़ बने IAS, अब मधुबनी में धैर्य को लेकर चर्चा में DM आनंद शर्मा

फोटो AI निर्मित महिला ने पकड़ा DM आनंद शर्मा का कॉलर, फिर भी नहीं खोया…

3 hours ago

बेड़ो में सड़क पर मची चीख-पुकार! दो हादसों में 14 घायल, मासूम बच्चे समेत 8 रिम्स में भर्ती

रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड की राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में सोमवार…

3 hours ago

बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, तीन नाबालिगों के मामले में पॉक्सो के तहत FIR

तीन नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का आरोप, दो संदिग्ध हिरासत में; पॉक्सो एक्ट के तहत…

3 hours ago

पटरी के स्लीपर टूटे, सरिया निकला बाहर! श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर विस्फोट से मचा हड़कंप

रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका! ट्रेन को उड़ाने की साजिश की आशंका, बाल-बाल टला बड़ा…

4 hours ago