फीस प्रतिपूर्ति प्रदान करने के लिए मांगपत्र उपलब्ध कराये जाने का निर्देश खण्ड शिक्षा अधिकारियों को

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) मनीष कुमार सिंह ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12 (1) (ग) के अन्तर्गत नव प्रवेशित तथा पूर्व से अध्ययनरत अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के छात्र-छात्राओं को वित्तीय सहायता एवं फीस प्रतिपूर्ति प्रदान करने के लिए मांगपत्र उपलब्ध कराये जाने का निर्देश खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिया है। बीएसए ने शिक्षा निदेशक (बेसिक) उत्तर प्रदेश द्वारा जारी पत्र के क्रम में अधोहस्ताक्षरी (BSA) के कार्यालय द्वारा निर्गत पत्रांक 1027/2025-26 दिनांक 09.07.2025 एवं अनुस्मारक पत्रांकः 1077/2025-26 दिनांक 17.07.2025 तथा अनुस्मारक पत्रांक- 1118/2025-26 दिनांक 24.07.2025 का हवाला देते हुए कहा है कि निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12 (1) (ग) के अन्तर्गत गैर सहायतित मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में नव प्रवेशित तथा पूर्व से अध्ययनरत अलाभित समूह व दुर्बल वर्ग के बच्चों की फीस प्रतिपूर्ति और वित्तीय सहायता की धनराशि आवंटन के लिए मांगपत्रों का वर्तमान शैक्षिक सत्र में नामांकित एवं वास्तविक रूप से अध्ययनरत छात्रों-छात्राओं के आधार पर जांच जनपद स्तरीय अधिकारियों से कराने हेतु 31.07.2025 तक मांगपत्र उपलब्ध कराये जाने के निर्देश प्रदान किये गये थे। परन्तु अद्यतन किसी भी विकासखण्ड द्वारा मांगपत्र उपलब्ध नहीं कराया गया है, जो अत्यन्त खेद-जनक तथा घोर लापरवाही का द्योतक है। मांगपत्र उपलब्ध न हो पाने के कारण जनपद स्तरीय अधिकारियों की जांच एवं धनराशि आवंटन में विलम्ब उत्पन्न हो रहा है। ऐसे में आपको पुनः निर्देशित किया जाता है कि जनपद स्तरीय अधिकारियों से विकासखण्डवार नामांकित एवं वास्तविक रूप से अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के सत्यापन कराने एवं धनराशि आवंटन के लिए मांगपत्र प्रेषण हेतु निर्धारित प्रारूप पर सूचना/अभिलेख/फोटोग्राफ/प्रमाण पत्र (शत-प्रतिशत नामांकन/भौतिक रूप में विद्यालय में जाकर जांच कर आख्या प्रेषण) 05 अगस्त 2025 तक प्रत्येक दशा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

rkpnews@desk

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

10 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

10 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

10 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

11 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

11 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

11 hours ago