— डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’
प्रेम केवल भावना नहीं, यह भक्ति का स्वरूप है,
प्रेम पूजा है, जहां न स्वार्थ है, न अहंकार का रूप है।
जब प्रेम निस्वार्थ बन जाए, वही सच्ची सेवा कहलाए,
और जब हर प्राणी से प्रेम हो, वही धर्म बन जाए।
प्रेम केवल किसी एक से नहीं, स्वयं से भी होता है,
जो खुद से प्रेम करता है, वही संसार से जुड़ा होता है।
प्रेम में ही ईश्वर का साक्षात वास माना गया है,
क्योंकि प्रेम ही ईश्वर है और ईश्वर ही प्रेम कहा गया है।
जहां प्रेम में पवित्रता है, वहां सम्मान अपने आप है,
प्रेम ही राधा है, प्रेम ही श्रीकृष्ण का भाव है।
प्रेम लीनता है, विकारों से परे एक अवस्था है,
जहां न कोई भेद है, न कोई स्वार्थ की व्यथा है।
प्रेम की न कोई सीमा है, न कोई परिभाषा,
यह निराकार भी है और साकार भी—यही इसकी भाषा।
पूरा संसार प्रेम से ही संचालित हो रहा है,
क्योंकि प्रेम में ही जीवन का वास्तविक अर्थ छिपा है।
ये भी पढ़े – संत कबीर नगर: जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं शिकायतें, त्वरित निस्तारण के निर्देश
Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2022/09/aggregate.html?m=1
डीजल कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: 18 ड्रम हाई स्पीड डीजल जब्त, दो के खिलाफ FIR…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद में संगठित अपराध और गैंगस्टर गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के झंगहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप…
सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक गांव में चल…