Categories: Newsbeat

बिहार विधानसभा में विपक्ष का उग्र प्रदर्शन, कानून-व्यवस्था पर सरकार घिरी

बिहार विधानसभा बजट सत्र में हंगामा: पप्पू यादव की गिरफ्तारी और बढ़ते अपराध पर विपक्ष का जोरदार विरोध


पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू होते ही सदन के अंदर और बाहर सियासी घमासान तेज हो गया। सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी और बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष ने सरकार को कठघरे में खड़ा किया। राजद, कांग्रेस समेत कई दलों के विधायकों ने सदन के भीतर पोस्टर और नारेबाजी के जरिए अपना विरोध दर्ज कराया, वहीं सदन के बाहर भी प्रदर्शन हुआ।
राजद विधायकों के हाथों में पोस्टर थे, जिन पर लिखा था— “रेप, हत्या, किडनैपिंग कब रुकेगी? कानून है, पर डर नहीं। जवाब दो सरकार।” विपक्ष का आरोप है कि बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

ये भी पढ़ें – जापान चुनाव 2026: सनाए ताकाइची की LDP की रिकॉर्ड जीत

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर विपक्ष का हमला
पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस और राजद ने सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन सदन में खास टी-शर्ट पहनकर पहुंचे, जिस पर लिखा था— “आज जेल होई, काल बेल होई, परसों से वही खेल होई।”
कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास ने कहा कि नीट छात्रा के परिवार को न्याय दिलाने के लिए जंतर-मंतर पर धरना प्रस्तावित था, लेकिन उससे पहले ही पप्पू यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उनका कहना था कि “जो न्याय की आवाज उठाएगा, उसे जेल भेजा जा रहा है।”

ये भी पढ़ें – डिजिटल युग में बचपन और समाज: बढ़ती चिंता का संकेत

31 साल पुराने मामले पर गिरफ्तारी का सवाल
कांग्रेस विधायक कमरूल होदा ने कहा कि पप्पू यादव की गिरफ्तारी 31 साल पुराने मामले में की गई, जबकि वे अदालत में पेश होने को तैयार थे। आरोप है कि पुलिस ने रात में सिविल ड्रेस में उन्हें उठाया। कमरूल होदा ने कहा, “बिहार में लोकतंत्र नहीं, राजतंत्र चल रहा है। हर दिन हत्या, डकैती हो रही है, प्रशासन फेल है।”
दरभंगा रेप केस ने बढ़ाया आक्रोश
दरभंगा रेप केस में बच्ची के साथ दुष्कर्म और मौत की घटना ने विपक्ष के गुस्से को और भड़का दिया। राजद के प्रधान महासचिव और विधायक रणविजय साहू ने कहा कि पिछले एक महीने से बच्चियों के खिलाफ अपराध बढ़े हैं। उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में तानाशाही जैसा माहौल बन गया है।
कांग्रेस विधायक कमरूल होदा ने पटना और दरभंगा की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार सच्चाई छुपाने की कोशिश कर रही है और अपराधियों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हुई है।

ये भी पढ़ें – मूलांक 1 से 9: जानिए किसे मिलेगा लाभ और कौन रहे सावधान

सदन के अंदर भी बाधित रही कार्यवाही
जानकारी के अनुसार, विपक्षी विधायकों ने सदन के अंदर पार्टी कार्यालयों और वेल में भी हंगामा किया, जिससे बजट सत्र की कार्यवाही कई बार बाधित हुई। विपक्ष का साफ संदेश है कि जब तक पप्पू यादव की गिरफ्तारी और बिहार अपराध पर सरकार जवाब नहीं देती, विरोध जारी रहेगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

1 hour ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

2 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

2 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

3 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

3 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

4 hours ago