सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में जागरूकता कार्यशाला

स्मार्ट तकनीक और एआई के सुरक्षित व जिम्मेदार उपयोग पर हुआ मंथन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाधिकारी आलोक कुमार ने की। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जयप्रकाश तथा मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से इंटरनेट का सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग करने की अपील की। उन्होंने साइबर सुरक्षा मानकों, सरकारी स्तर पर उपलब्ध सुरक्षित एप्स तथा नवीन तकनीकों की जानकारी देते हुए कहा कि “Smart Tech, Safe Choices – Exploring the Safe and Responsible Use of AI” थीम के अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षित इंटरनेट दिवस हर वर्ष फरवरी के दूसरे मंगलवार को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रति उपयोगकर्ताओं को जागरूक और सतर्क बनाना है।

ये भी पढ़ें – बिहार विधानसभा में गूंजी अस्पतालों की बदहाली, मैथिली ठाकुर का तीखा सवाल

जिलाधिकारी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के वर्तमान दौर में डीपफेक वीडियो और क्लोन की गई आवाजें वास्तविक जैसी प्रतीत हो सकती हैं, इसलिए किसी भी सूचना पर प्रतिक्रिया देने से पहले उसकी विश्वसनीयता की पुष्टि आवश्यक है। उन्होंने सुझाव दिया कि साइबर सुरक्षा से जुड़ी ऐसी कार्यशालाएं नियमित अंतराल पर आयोजित की जानी चाहिए, ताकि सभी कर्मचारी तकनीकी रूप से अपडेट रह सकें।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 16 से 20 फरवरी 2026 तक नई दिल्ली में पांच दिवसीय AI Impact Summit के तहत राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश ने सुरक्षित इंटरनेट उपयोग से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी वित्तीय या सरकारी संस्था फोन पर ऐसी संवेदनशील जानकारियां नहीं मांगती। उन्होंने इंटरनेट के बढ़ते उपयोग के साथ सतर्कता और तकनीकी जागरूकता को आवश्यक बताया।
कार्यशाला में बताया गया कि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा देशभर में सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद स्तर पर एनआईसी के सहयोग से कलेक्ट्रेट सहित सभी सीएससी केंद्रों पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

ये भी पढ़ें – शिव भक्ति साहित्य में नया आयाम: आदित्य–शिव स्तुति

कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक एनआईसी चंद्रशेखर यादव, अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विजेंद्र यादव, परियोजना निदेशक विजयंत कुमार सिंह, उप निदेशक कृषि डॉ. राकेश कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजय श्रीवास्तव, जिला बांट-माप अधिकारी वीपी वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

27 minutes ago

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर स्थापना दिवस पर गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पंचवटी व हरिशंकरी पौधों का रोपण-वितरण, श्रद्धालुओं ने लिया जल संरक्षण का संकल्प बहराइच (राष्ट्र…

33 minutes ago

अधिवक्ताओं ने चुनी नई टीम, वैभव कांत मिश्र अध्यक्ष और ऋषिराज मिश्रा मंत्री

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन देवरिया के चुनाव 2026 के परिणाम घोषित होने…

2 hours ago

ध्वनि प्रदूषण पर पुलिस का शिकंजा, 261 डीजे संचालकों को नोटिस

39 लाउडस्पीकर उतरवाए, 95 की आवाज मानक के अनुरूप कराई गई महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…

3 hours ago

योगीराज अनंत महाप्रभु की जयंती के पहले दिन बहा कथा का सागर

देश भर से आए संतों ने कराया मानस रसपान बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)नगर के श्रीकृष्ण इण्टर…

3 hours ago

70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को बड़ी राहत, डीएम कार्यालय में बन रहे आयुष्मान कार्ड

34 लाभार्थियों के दस्तावेजों की हुई जांच, 10 पात्रों का मौके पर बना कार्ड बलिया(राष्ट्र…

3 hours ago