9 लडकिया गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली है
मऊ ( राष्ट्र की परम्परा )l जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहसा बाजार से लगभग 1 किलोमीटर पूरब राजमार्ग संख्या 34 पर स्थित गड़वा (शारदा नारायण पैरामेडिकल कालेज)मोड़ के पास शुक्रवार को दोपहर के लगभग बारह बजे आने जाने वाले राहगीरों से दान के नाम पर अवैध रूप से पैसा वसूली कर रही हैं नौ युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बी एन एस एस की धारा 170/126/135 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया। उक्त घटना के बारे मे किसी ने पुलिस को सूचना दिया जिसके बाद थाने के उपनिरीक्षक मनमोहन सिंह के साथ महिला कांस्टेबल प्रीति गुप्ता एवं अमिता पटेल मौके पर पहुंची। जहां उक्त युवतियां लोगों से वसूली करती दिखाई दीं।पुलिस ने उन्हें समझाया तो वे पुलिस का विरोध करने लगी। जिस पर पुलिस ने पूजा बारोत पुत्री लालचंद बारोत (20 वर्ष) अंजलि पुत्री पुरन (20 वर्ष) टीना पुत्री ज्योतिष बारो 22 वर्ष, खुशी बारोत पुत्री अजय बारोत 20 वर्ष,अनु बारोत पुत्री प्रतीक बारोत 21 वर्ष, कोमल पुत्री प्रेम कुमार बारोत 20 वर्ष, रेनू बारोत पुत्री किशोर बारोत 21 वर्ष, अंजलि पुत्री श्याम 19 वर्ष, एवं कोमल बारोत पुत्री पप्पू बारोत 19 वर्ष, निवासीगण चारमालिया, बटवा पुलिस स्टेशन, अहमदाबाद, गुजरात को गिरफ्तार कर लिया।उक्त युवतियों के गिरफ्तारी की सूचना पुलिस ने उनके परिजनों को दे दी है।
✍️ लेखक: संजय पराते सरकार आदिवासी हितों की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन बजट और…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…
देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…
आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…