निधि ने जीता जनपदीय चित्रकला प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार, मिली 51 हजार की सम्मान राशि

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आत्मनिर्भर भारत और डिजिटल इंडिया के संदेश को रंगों के माध्यम से साकार करने वाली जनपदीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद की एम.कॉम प्रथम वर्ष की छात्रा निधि मिश्रा ने अपनी रचनात्मकता का जादू बिखेरते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट कलाकृति के लिए उन्हें 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय, खलीलाबाद की छात्रा अंशिका मिश्रा को मिला, जिन्हें 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। वहीं हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद की प्रतिभावान छात्रा महक दुबे ने तृतीय स्थान अर्जित करते हुए 11 हजार रुपये की राशि प्राप्त की।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सृजनशीलता को बढ़ावा देना, आत्मनिर्भरता की भावना को सशक्त करना तथा डिजिटल भारत अभियान के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था।

विजेताओं की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी सहित रितेश त्रिपाठी, विनोद मिश्र, डॉ. अमरनाथ पाण्डेय, श्रीकृष्ण पाण्डेय, दीपक सिंह, सीमा पांडेय, शालिनी मिश्रा, पूनम उपाध्याय और सुनीता गौतम ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रंगों की भाषा में आत्मनिर्भर भारत का सपना सजाने वाली निधि मिश्रा जैसी प्रतिभाएँ आज की पीढ़ी की सशक्त सोच और रचनात्मक दृष्टि का प्रतीक बन चुकी हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

18 hours ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

21 hours ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

21 hours ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

2 days ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

3 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

3 days ago