नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मिर्जापुर थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने, सामूहिक दुष्कर्म और धमकी देने के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को सोमवार सुबह ढाई-अजमापुर रोड के पास से पकड़ा।
पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर को किशोरी के पिता ने अपनी 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर ज्ञानेन्द्र समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान किशोरी की उम्र 16 वर्ष चार दिन सामने आई। पुलिस के अनुसार, किशोरी के बयानों के आधार पर मुकदमे में सामूहिक दुष्कर्म और धमकी से संबंधित धाराएं बढ़ाई गईं तथा पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं।
सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ढाई-अजमापुर रोड के पास करीब 10:20 बजे दबिश देकर वांछित आरोपी ज्ञानेन्द्र कुमार पुत्र रनवीर सिंह (24), निवासी बड़ी सरैया और भीम पुत्र सुन्दर (19), निवासी सरैया को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मनोज कुमार, उपनिरीक्षक महेशपाल सिंह, कांस्टेबल गोपाल, कांस्टेबल अभिषेक और महिला कांस्टेबल प्रिया शामिल रहीं।
मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…
60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय मंत्रिपरिषद की दो दिवसीय चिंतन बैठक बुधवार, 23…
36 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों की संयुक्त रणनीति से तस्करी, कार्टेल, सिंथेटिक ड्रग्स, गुप्त प्रयोगशालाओं और डिजिटल…
TRAI का बड़ा फैसला: सिर्फ कॉल और SMS करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल…