बीते दिनों भारी बारिश से किसानों को नुकसान:आंधी पानी से धान की फसल को सर्वाधिक नुकसान

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बीते दिनों आई तेज बारिश हवा के चलते धान की फसल को सर्वाधिक नुकसान हुआ है। धान की फसल का सर्वाधिक बालिया निकल गई थी।अचानक हुई तेज बारिश और हवा से किसानों की फसलें काफी बर्बाद हो गई हैं।जहां किसान दिन रात मेहनत कर विभिन्न प्रजातियों के फसले लगाया था। जो लगभग तैयार होने के कगार पर है। प्रकृति के इस मार से सभी फैसले चौपट हो गई।बीते दिनों हुए भारी बारिश से मेंदीपट्टी,श्याम पट्टी,रामनगर,विशुनपुरा बाजार,बंजरिया बाजार,मलसी खास, शाहपुर ,मोतीपुर,मेहां,बसडिला,कठीपट्टी, बिंदही,कोटवा मिश्र,सुंदरपुर,पोखर भिंडा, सेमरी,ओली पट्टी,हरपुर,नोनिया पट्टी,आनंद नगर आदि में तेज बारिश और हवा चलने से धान,गन्ना की फसलें खेतों में गिर गई हैं।

यह भी पढ़ें – निधि ने जीता जनपदीय चित्रकला प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार, मिली 51 हजार की सम्मान राशि

जिसके कुछ हिस्से पानी में डूब जाने से फसलें पानी से सड़ने के कगार पर हैं।कुछ जगहों पर जो किसान हल्का धान की प्रजातियां लगाए थे।वह पानी में गिर जाने से किसानों की गाढ़ी कमाई पर पानी फिर गई है।वही भेली पट्टी निवासी सभासद सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि तेज आधी पानी से सैकड़ों सागौन के पेड़,केला, पपीता टूट एवं उखड़ कर गिर गए है।

यह भी पढ़ें – भाई ने ‘इज्जत’ के नाम पर बहन को पानी में डुबोकर दी दर्दनाक मौत, खुद पहुंचा पुलिस के पास

जिससे काफी नुकसान हुआ है।वही नगर पंचायत पथरदेवा एवं वार्ड दस भेली पट्टी में बिजली के पोल एवं तार टूट गए है।जिससे तीन दिनों से अंधेरे में रात गुजर रही है।हालांकि जेसीबी मशीन लगाकर सड़क पर गिरा पेड़ और पोल को हटाया जा रहा है।जिससे आवागम सुगमता से संचालित हो।मेंदीपट्टी एवं सेमरी निवासी प्रगतिशील किसान राजेन्द्र राय एवं अजीत राय ने बताया कि फसलों के लिए पानी की आवश्यकता थी।लेकिन जितना फ़याद नहीं हुआ है उससे ज्यादा नुकसान हुआ है।वही मेंदी पट्टी,अमवा दूबे निवासी राजकुमार राय व संजय दूबे के खेत में लगाए गए हजारों सागौन,सेमर,आम के पौधे टूट व उखड़ क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

यह भी पढ़ें – देवरिया मेडिकल कॉलेज की पानी की टंकी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

Karan Pandey

Recent Posts

मुख्यमंत्री योगी ने जिस बाबा बैजूनाथ धाम में की थी पूजा, उसी प्राचीन मंदिर का पिछला हिस्सा ढहा

300 वर्ष पुराने बाबा बैजूनाथ धाम मंदिर का हिस्सा ढहा, श्रद्धालुओं में गहरा दुख; प्रशासन…

20 hours ago

31 अगस्त तक ढाबों, होटलों और ईंट-भट्ठों पर चलेगा बाल श्रम के खिलाफ विशेष अभियान

डीएम ने दिए सघन जांच के निर्देश, बाल श्रमिक मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई महराजगंज(राष्ट्र…

21 hours ago

हार्ट अटैक से कलेक्ट्रेट कर्मी सतेन्द्र कुमार सिंह का निधन

शोक की लहर दो मिनट मौन रख दी गई श्रद्धांजलि गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)कलेक्ट्रेट में तैनात…

21 hours ago

कमिश्नरी में ‘शान’ के नाम पर अराजक पार्किंग नियमों को ठेंगा दिखाते वाहन चाल

अपने दरवाजे पर खड़ी गाड़ी हो तो आपत्ति, सार्वजनिक परिसर में क्यों नहीं? गोरखपुर(राष्ट्र की…

21 hours ago

जनता दर्शन में दिखी मानवीय संवेदना

डीएम ने अनाथ बहनों के भविष्य संवारने की पहल की देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी…

21 hours ago

देवरिया: शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर देवरहवा बाबा आश्रम में विशाल भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर…

1 day ago