मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: युगलों को मिलेगा एक लाख रुपये तक का लाभ

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद मऊ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नवम्बर 2025 के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत जनपद को 526 युगलों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

इसे भी पढ़ें –भाई ने ‘इज्जत’ के नाम पर बहन को पानी में डुबोकर दी दर्दनाक मौत, खुद पहुंचा पुलिस के पास

इस योजना का लाभ उठाने के लिए इच्छुक युगलों को cmsvy.upsdc.gov.in वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा और आवेदन की हार्ड कॉपी अपने विकास खंड कार्यालय, नगर पंचायत/नगर पालिका कार्यालय या जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करनी होगी।

इसे भी पढ़ें –विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के साक्षात्कार तिथियाँ जारी – तैयार रहें अपने दस्तावेज़ लेकर

योजना के तहत लाभार्थियों को कुल ₹1,00,000/- तक का लाभ मिलेगा, जिसमें शामिल है:
₹25,000/- वैवाहिक उपहार सामग्री के रूप में
₹60,000/- आर्थिक सहायता कन्या के बैंक खाते में
₹15,000/- आयोजन व्यय हेतु
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने यह भी बताया कि योजना में सम्मिलित युगलों की बायोमैट्रिक/फेस अटेंडेंस करवाई जाएगी, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

जनपद के समस्त सम्मानित नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस योजना का लाभ उठाने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और हार्ड कॉपी जमा कर दें।

rkpshomnath

Recent Posts

कहीं धनवर्षा, कहीं नए अवसरों की बहार, किसके जीवन में खिलेगा खुशियों का संसार?

आज का पंचांग और राशिफल 6 नवंबर 2026: धनतेरस पर जानें 12 राशियों का हाल,…

7 hours ago

ई-रिक्शा में बैठने से पहले जान सकेंगे चालक की पहचान! डीआईजी एस. चनप्पा ने शुरू किया अभियान

ई-रिक्शा में लगा QR कोड खोलेगा चालक की पूरी कुंडली! स्कैन करते ही सामने आएगी…

7 hours ago

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त को 2 साल 10 माह की सजा

देवरिया पुलिस की प्रभावी पैरवी से राजेश मिश्रा को न्यायालय ने सुनाया दंड, पांच हजार…

9 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन पर गमगीन हुआ प्रेसक्लब सभागार, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

फोटो ai निर्मित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन की खबर…

10 hours ago