फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष

बी एन तिवारी को मिल रही है देश भर से शुभकामनाएं

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। बॉलीवुड में पर्दे के पीछे रहकर फिल्म उद्योग जगत को पुष्पित और पल्लवित करने में योगदान दे रहे कर्मचारियों के कल्याण हेतु लंबे समय से कार्य कर रही संस्था फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज कार्यकारिणी के संपन्न चुनाव में बॉलीवुड के प्रख्यात ध्वनि निर्देशक बी एन तिवारी पुनः अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। बी एन तिवारी ने अपने निर्वाचन पर फेडरेशन के सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वो फेडरेशन के सदस्यों के हितों की लड़ाई जारी रखेंगे। देश भर से बी एन तिवारी को उनके निर्वाचन पर शुभकामनाएं मिल रही है। नई दिल्ली से अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने फोन पर बी एन तिवारी को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि बी एन तिवारी ने पर्दे के पीछे रहकर रुपहले पर्दे पर नायकों और नायिकाओं को जीवंत करने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले गुमनाम कर्मियों के हितों की रक्षा में अद्वितीय भूमिका निभाई है और भविष्य में भी निभाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पर्दे के पीछे के सिनेमा कर्मियों के लिए आवास निर्माण करवाना बी एन तिवारी और उनकी संस्था की एक अनूठी पहल रही है, जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए, कम ही होगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि पहलगांव में आतंकवादी हमले के तत्काल बाद बी एन तिवारी और उनके फेडरेशन ने पाकिस्तानी कलाकारों और तकनीशियनों और उनके साथ कार्य एवं सहयोग करने वालों का पूर्ण बहिष्कार करने की घोषणा कर अपनी देश भक्ति का परिचय दिया, वो अनुकरणीय है। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री ललित अग्रवाल ने जोधपुर से बी एन तिवारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बी एन तिवारी का जीवन देश और समाज पर समर्पित रहा है। जोधपुर से ही हिन्दू पत्रकार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राकेश वशिष्ठ ने भी बी एन तिवारी को बधाई देते हुए कहा कि उनका सामाजिक जीवन युवा पीढ़ी के लिए अनुकरणीय है। हिन्दू पत्रकार सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय उपाध्याय ने मुंबई से बधाई देते हुए कहा कि बी एन तिवारी किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। उनके अनुकरणीय कार्य ही उनकी पहचान है।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर भट्ट, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवन शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश सिंह,राष्ट्रीय मंत्री लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज शर्मा, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष आर के शर्मा, हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष सूरज भारद्वाज, केरल प्रदेश अध्यक्ष राजेश के, तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष रमेश बाबू सहित देश भर के पदाधिकारियों ने बी एन तिवारी को शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।

Karan Pandey

Recent Posts

घने कोहरे ने बढ़ाई सड़क और रेल यात्रियों की मुश्किलें, हादसों का खतरा

बरहज, तेलिया कला और मईल क्षेत्र में सुबह के समय छाई धुंध, सड़कों पर धीमी…

25 minutes ago

सत्येंद्र त्रिपाठी का सामाजिक जीवन: राजनीति, विचार और राष्ट्र निर्माण के बीच स्थापित किया व्यापक संवाद

राजनीतिक संगठन, बौद्धिक नेतृत्व, वैश्विक संपर्क और भारत के सभ्यतागत विमर्श को एक मंच पर…

35 minutes ago

देवरिया में सुबह-सुबह पुलिस की दस्तक, पार्कों से स्कूलों तक सुरक्षा का पहरा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नागरिकों की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जन…

1 hour ago

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

2 days ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

2 days ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

2 days ago