देवरिया आदम गांव की सफाई व्यवस्था बदहाल, कागजों पर चल रही सफाई

सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। रेहरा बाजार विकास खण्ड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत देवरिया आदम में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है।
हालांकि पंचायत स्तर पर सफाईकर्मी की नियुक्ति की जा चुकी है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिलकुल अलग नजर आ रही है। गांव की नालियां गंदगी से भरी पड़ी हैं और कूड़े-कचरे का समय पर उठान नहीं हो रहा है। तेज हवाओं में उड़ता कूड़ा ग्रामीणों के घरों तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों में रोष है। गांव के निवासी नंदकिशोर श्रीवास्तव, भानुप्रताप मौर्या, विजय, राहुल, संजय, कमल और भोलू ने बताया कि नालियों की नियमित सफाई के लिए कोई ठोस योजना नहीं बनाई गई है। बरसात के मौसम में तो हालात और भी खराब हो जाते हैं, जब नालियों का गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है। हालांकि हाल ही में बनी सीसी रोड से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन बदबू और गंदगी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इस संबंध में जब एडीओ पंचायत रेहरा बाजार, इरफानुल्लाह खान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जल्द ही पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।।

Karan Pandey

Recent Posts

खुखुन्दू थाने के लॉकअप में गांजा तस्करी के आरोपी की मौत, फांसी लगाने की बात सामने आई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खुखुंदू थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के मामले में पकड़े गए…

2 hours ago

लखनऊ में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, KGMU अफसर और दोस्त को बनाया बंधक, फिर नदी में फेंके शव!

50 लाख की फिरौती नहीं मिली तो KGMU अफसर और दोस्त की हत्या! घाघरा नदी…

2 hours ago

तड़के हाईवे पर मची चीख-पुकार, कंटेनर और डंपर की टक्कर के बाद धधके दोनों वाहन; कई घायल

अलीगढ़ हाईवे पर तड़के भीषण हादसा, कंटेनर-डंपर की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी…

7 hours ago

एक साथ 45 लोग बीमार! जितिया व्रत की तैयारी में बनी मड़ुआ की लिट्टी-रोटी के बाद मचा हड़कंप

घनश्याम तिवारी की रिपोर्ट बलिया, (राष्ट्र की परम्परा)। जितिया व्रत की तैयारी के बीच बलिया…

7 hours ago

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट को लेकर टेंशन खत्म! गोरखपुर से 30 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और तारीख

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत, 30 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें 632…

7 hours ago

आज जितिया का निर्जला व्रत, जानें पूजा-विधि, शुभ मुहूर्त और जीमूतवाहन की पूरी कथा

फोटो go लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। हिंदू धर्म में जितिया यानी जीवित्पुत्रिका व्रत को माताओं…

7 hours ago