नेता जी ने किया है सभी के दिलों पर राज- यादव

पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के संस्थापक माननीय मुलायम सिंह यादव को दी गयी भाव भीनपूर्ण श्रद्धांजलि

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा)जरवलरोड समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर जरवलरोड में गांधी चबूतरा परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया,जिसमे उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी।
जरवलरोड बाजार के गांधी चबूतरा परिसर में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नरायन यादव की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि नेता जी समाजवादी पार्टी के नही अपितु पूरे देश के नेता थे। उनके निधन पर पर पूरे देश से सभी दलों के नेता उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंच रहे है। यह उनके ब्यक्तित्व और कृतित्व का ही परिणाम है।वह पार्टी के छोटे से कार्यकर्ताओं को निचले स्तर से उठाकर शीर्ष पर पहुंचाने का कार्य करते थे।उनका निधन पार्टी और देश के लिए अपूर्णीय क्षति है।कार्यक्रम के आयोजक सुशील यादव और पूर्व प्रधान राकेश राव ने भी नेता को कुशल संगठन कर्ता और राजनितिज्ञ बताया। इस अवसर पर छीटू प्रधान, सुनिध मिश्रा,हजरत वेग, माधवराज पाल,अतीक, रामनरेश,पारसनाथ,जाहिद अली, बिलाल, धनीराम, नकुल हरिश्चंद्र मौर्या,अल्फाज,अशोक यादव,दीन बन्धु तिवारी, भगवानदीन मिश्र,गिरधारी लाल तिवारी,लल्लू मौर्य,सगीर आलम समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

9 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

9 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

9 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

9 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

9 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

9 hours ago