संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा) जिले के बेलहर कला थाना क्षेत्र के बेलहर खुर्द गांव में शनिवार की सुबह भवन निर्माण को लेकर भतीजे ने अपने चाचा की चाकू मारकर हत्या कर दी।
अभी तक प्राप्त विवरण के अनुसार बेलहर खुर्द गांव निवासी गरीबउल्लाह पुत्र जमील (40) से भतीजे इस्तेहार पुत्र नसीर से भवन निर्माण को लेकर विवाद होने लगा और गुस्से में भतीजे ने चाकू से गोद कर घायल कर दिया।
घायल को परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मेंहदावल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है। भतीजा घटना के बाद से मौके से फरार हो गया
इस सम्बंध में क्षेत्राधिकारी मेहदावल राजीव यादव ने भतीजे की तलाश और अग्रिम कार्यवाही के लिए थानाध्यक्ष को निर्देशित किया है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…
नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…