करेंट की चपेट में आने से छात्र की हुई मौत

विधुत विभाग की घोर लापरवाही ने छात्र की ली जान ।

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
तहसील क्षेत्र ग्राम चांदपलिया थाना सलेमपुर निवासी, अमित कुमार पुत्र उमाशंकर प्रसाद जिनकी लगभग उम्र 16 वर्ष थी, ये सलेमपुर नगर के एक विद्यालय में पढ़ते है। और कोचिंग करने के लिए सुबह सलेमपुर आए थे कोचिंग करके अपनी बाईक से
नगर स्थित सेंट पॉल स्कूल के पीछे से कच्ची रोड पकड़ कर घर जा रहे थे, कि अचानक पहले से इस रास्ते पर 11 हजार वोल्ट का विधुत तार जो की पहले से लटक रहा था अमित के ऊपर अचानक टूट कर गिर गया, जिससे अमित वही गाड़ी के साथ ही गिर गया। अमित के साथ कोचिंग से आ रहे बच्चो ने परिजनों को सूचना दिया, फिर स्थानीय लोगो के पुलिस को सूचना दिया गया जिसके बाद पुलिस और परिजनों के द्वारा अमित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर ले जाया गया। वहा चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित कर दिया पुलिस ने अमित के शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन अमित के परिजन विधुत विभाग के खिलाफ मुकदमे की मांग को लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए लेजाने से मना कर दिया, लेकिन कुछ लोगो के समझाने पर तैयार हो गए, तब जाकर पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया । अवगत करा दे की यह विधुत तार कल से ही पोल से नीचे लटक रहा था,और इसको ठीक कराने के लिए सेंटपाल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक ने विधुत विभाग के संबंधित अधिकारी को इस लटकते हुए तार को सही कराने के लिए। सूचना दिया था लेकिन इस तार को ठीक नहीं कराया गया । जिसका परिणाम अमित को अपनी जान गवानी पड़ी।जब विधुत विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने के लिए विधुत विभाग के कार्यालय पर पत्रकारगण पहुंचे तो सभी कर्मचारी कार्यालय में ताला लगाके फरार थे ।

rkpshomnath

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

2 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

2 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

2 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

2 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

2 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

3 hours ago