अदम्य साहस व दृढ़ इच्छाशक्ति की प्रतिमूर्ति थीं इंदिरा गाँधी-मंसूरी

कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन पर मनायी गयी इंदिरा गाँधी की जयंती

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन पर देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री,1 भारत रत्न स्व.श्रीमती इंदिरा गाँधी की जयंती सिद्दत के साथ मनायी गयी।
लाजपत भवन पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने ब्लॉक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी के नेतृत्व में स्व. श्रीमती इंदिरा गाँधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए, स्मरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीसीसी सदस्य व ब्लॉक अध्यक्ष मंसूरी ने कहा कि स्व.इंदिरा गाँधी निडर,निर्भीक अदम्य साहस एवं दृढ़ इच्छाशक्ति की प्रतिमूर्ति थीं, जिनको भारतीय राजनीति का सबसे सबल तथा सशक्त नेता माना जाता है।बैंकों के राष्ट्रीयकरण से लेकर व हरित क्रांति को नया आयाम देने से लेकर प्रथम परमाणु परीक्षण एवं पाकिस्तान को दो भागों में बाँटने तक के फैसलों से पूरी दुनिया को इंदिरा गाँधी की ताकत का मुरीद बना दिया, जिसके कारण इन्हें आयरन लेडी नाम दिया जाने लगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सचिव भोला तिवारी ने कहा कि स्व.इंदिरा गाँधी ने देश में गरीबी हटाओ का नारा देकर गरीबी उन्मूलन का मार्ग प्रशस्त किया।देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने जान की परवाह नहीं करने वाली इंदिरा गाँधी वास्तव में दुर्गा की अवतार थीं।कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष मनोज राव,विजय नेता, जिला सचिव संतोष तिवारी, जितेन्द्र जायसवाल, रामबहादुर सिंह, मायाशंकर सिंह,राधेश्याम तिवारी, रामाशीष चौहान, राजकुमार प्रसाद, दिनेश पासवान,इसराइल अली आदि मौजूद रहे। जयन्ती के अवसर भोपाल से आये प्रेमचंद गुप्ता ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी दुनिया में आयरन लेडी के नाम से विख्यात हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों से गांवों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, किसानों की आय को मिलेगी नई मजबूती: केशव मौर्य

यूपी में करीब एक हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव चयनित, 48 नई परियोजनाओं को…

1 minute ago

छोटी नदियों के पुनर्जीवन पर बीबीएयू में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला 19 से

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। छोटी नदियों के संरक्षण, संवर्धन और पुनर्जीवन की दिशा में प्रभावी…

18 minutes ago

डीएम के औचक निरीक्षण से कलेक्ट्रेट में मचा हड़कंप, कई अधिकारी-कर्मचारी मिले गैरहाजिर

अभिलेखों के रख-रखाव में मिली लापरवाही पर जताई नाराजगी, अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब महराजगंज…

33 minutes ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का 16 दिसंबर तक मौका, चार दिन बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र नागरिकों के…

46 minutes ago

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

1 day ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

1 day ago