सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर द्वारा नगर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने और प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग पर रोक लगाने के उद्देश्य से 4 जून को विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसके तहत अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार पाण्डेय ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर को पत्र भेजकर आवश्यक पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। प्रशासन का मानना है कि अभियान के दौरान कुछ स्थानों पर विरोध या शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका हो सकती है, इसलिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
अधिशासी अधिकारी द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि अभियान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल की आवश्यकता है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया है।
नगर पंचायत प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नगर को स्वच्छ, व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग पर सख्ती बरती जाएगी। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में पत्र की प्रतिलिपि क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष तथा चौकी प्रभारी सिकंदरपुर को भी भेजी गई है, ताकि अभियान के दौरान आवश्यक सहयोग और कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…
महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…
नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…