उत्तर प्रदेश

मऊ में विश्व ब्राह्मण दिवस पर भव्य आयोजन, 1100 हनुमान चालीसा पाठ और फरसा पूजन संपन्न

कोपागंज/मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आचार्य चाणक्य जयंती के अवसर पर विश्व ब्राह्मण दिवस का आयोजन कोपागंज स्थित गौरीशंकर मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। बीएसएस परशुराम सेना के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, भगवान परशुराम के प्रतीक फरसा पूजन तथा आचार्य चाणक्य और भगवान परशुराम के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पूरे परिसर में आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला।

इसके बाद मंदिर परिसर में 1100 हनुमान चालीसा पाठ का सामूहिक आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने एक स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ कर समाज में सुख, शांति, समृद्धि और राष्ट्र के कल्याण की कामना की।

हनुमान चालीसा पाठ के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, उल्लास और धार्मिक उत्साह का विशेष माहौल बना रहा।

इस अवसर पर बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार पाण्डेय ने कहा कि आचार्य चाणक्य भारतीय संस्कृति, ज्ञान, नीति और राष्ट्र निर्माण के महान प्रेरणास्रोत रहे हैं। उनके जन्मदिवस पर विश्व ब्राह्मण दिवस मनाना समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक मूल्यों और भारतीय परंपराओं को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

उन्होंने समाज के लोगों से महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने और आने वाली पीढ़ियों तक उनकी शिक्षाओं को पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मुनेंद्र मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी पवन उपाध्याय, ममता पांडे, मनीषा, रीना, मनोज पांडे, अरुण पांडेय, अरविंद पांडेय, वाचस्पति उपाध्याय, आलोक तिवारी, वायुनंदन मिश्र, दीनानाथ दुबे, धनंजय दुबे, दुर्गा पांडे, राज पांडे, विनोद पांडे, सत्य प्रकाश दुबे, राम विजय पांडे, शशांकमणि त्रिपाठी समेत सैकड़ों श्रद्धालु एवं ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

31 minutes ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

33 minutes ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

39 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

41 minutes ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

46 minutes ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

53 minutes ago