दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां तेज, कठौड़ा घाट का अधिकारियों ने किया निरीक्षण


बीडीओ विनोद कुमार बिंद और प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, समय से इंतजाम पूरा करने के निर्देश

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )

दशहरा पर्व पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को खंड विकास अधिकारी नवानगर विनोद कुमार बिंद और प्रभारी निरीक्षक सिकंदरपुर हरिशंकर सिंह की संयुक्त टीम ने कठौड़ा स्थित कुतुबगंज घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने विसर्जन स्थल की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित जिम्मेदारों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार चौधरी और ग्राम पंचायत सचिव उमेश वर्मा को विसर्जन स्थल पर गड्ढा तैयार कराने, उसमें पर्याप्त मात्रा में पानी भरवाने, समुचित प्रकाश व्यवस्था करने और नाव का प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि विसर्जन के समय श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहने पाए। खंड विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि विसर्जन स्थल पर सभी जरूरी इंतजाम निर्धारित समय से पहले पूरे कर लिए जाएं। गड्ढे में पर्याप्त पानी, रोशनी और नाव की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही व्यवस्थाओं की निगरानी भी की जाए, ताकि प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। वहीं, पुलिस प्रशासन भी विसर्जन के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सतर्क है। अधिकारियों ने ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां पूरी करने को कहा। प्रशासन का उद्देश्य दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है। निरीक्षण के माध्यम से अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था, सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए।

rkpshomnath

Recent Posts

ग्राम प्रहरियों का मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने की घोषणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले गांवों में ग्राम प्रहरी की भूमिका सीसीटीवी कैमरे जैसी, सूचना तंत्र…

55 minutes ago

आपदा से बचाव के लिए सतर्कता और पूर्व तैयारी जरूरी

दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज में विशेष व्याख्यान, जोखिम कम करने में जनभागीदारी पर जोर गोरखपुर…

1 hour ago

सिकंदरपुर में दशहरा पर नहीं हुई रामलीला, वर्षों पुरानी परंपरा टूटने से मायूसी

नगरवासियों को भगवान श्रीराम के आदर्शों का मंचन देखने का नहीं मिला अवसर, आयोजन नहीं…

1 hour ago

राहुल गांधी के आवास पर विपक्ष का बड़ा जमावड़ा, चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन को मिलेगी नई धार?

चाय पर जुटेगा विपक्ष! ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी, INDIA गठबंधन…

4 hours ago

गर्भवती महिला पत्रकार ने राहुल गांधी और सुरक्षा कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो रिकॉर्डिंग का किया दावा

सुप्रीम कोर्ट के पास राहुल गांधी पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, गर्भवती पत्रकार…

4 hours ago