नीट छात्रा मौत मामला: पटना में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, महिला कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री सम्राट चौधरी को ठहराया जिम्मेदार


पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) में नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ दरिंदगी और संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले ने बिहार की राजनीति को गरमा दिया है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस ने पटना के इनकम टैक्स चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान माहौल उस वक्त और तीखा हो गया, जब कांग्रेस की एक महिला कार्यकर्ता हाथों में चूड़ियां लेकर गृह मंत्री सम्राट चौधरी पर सीधा हमला करती नजर आईं।
महिला कार्यकर्ता ने कहा कि चूड़ियां महिलाओं की शक्ति का प्रतीक हैं और सृष्टि रचने का आधार हैं। शंभू गर्ल्स हॉस्टल में जो कुछ हुआ, उसके लिए केवल एक ही व्यक्ति जिम्मेदार है और वह हैं गृह मंत्री सम्राट चौधरी। उन्होंने ऐलान किया कि ये चूड़ियां वे सम्राट चौधरी को देंगी, ताकि सरकार को महिलाओं की सुरक्षा का महत्व समझाया जा सके।

ये भी पढ़ें – महाराणा प्रताप: स्वाभिमान, संघर्ष और स्वतंत्रता के अमर प्रतीक

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस मामले में सरकार शुरू से ही लापरवाही बरत रही है। प्रदर्शन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नेताओं ने सवाल उठाया कि आखिर इस मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज क्यों नहीं की गई, एसआईटी का गठन देर से क्यों किया गया और जब तक सबूत नष्ट हो चुके थे, तब तक सरकार क्या करती रही।
प्रदर्शन के दौरान महिला नेता ने कहा कि महिला हो या पुरुष, अपराधी को सजा मिलनी चाहिए। बेटी की बेइज्जती किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मांग की कि मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को फांसी की सजा दी जाए।

ये भी पढ़ें – रामकथा से समाज में कैसे जागृत होती है भक्ति और संस्कार चेतना

कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एफआईआर को दबाने की कोशिश की गई और जनता के दबाव के बाद ही सरकार हरकत में आई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि केवल एसआईटी गठित कर सरकार अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती। बिहार की जनता को सुरक्षा देना सरकार का कर्तव्य है और इसमें किसी भी तरह की कोताही स्वीकार्य नहीं है।

ये भी पढ़ें – रांची में अंश–अंशिका अपहरण कांड का बड़ा खुलासा, 13 आरोपी गिरफ्तार, 12 बच्चे बरामद

विपक्ष के अन्य नेताओं ने भी इस मामले को लेकर सरकार को घेरा। राजद नेता रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया कि आरोपी अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं हुए। वहीं पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने डॉक्टर, हॉस्टल संचालक और पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। कुल मिलाकर नीट छात्रा केस ने बिहार में कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

7 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

7 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

7 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

7 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

7 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

7 hours ago