योजना के छह वर्ष पूरे होने पर लोक कल्याण मेला आयोजित,उत्कृष्ट पथ विक्रेताओं को मिला प्रशस्ति पत्र
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को नगर पालिका परिषद सभागार में लोक कल्याण मेला एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योजना से लाभान्वित पथ विक्रेताओं को प्रमाण-पत्र एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना रेहड़ी, पटरी और ठेला लगाकर जीविकोपार्जन करने वाले छोटे व्यापारियों के लिए वरदान साबित हुई है। उन्होंने कहा कि आसान प्रक्रिया के तहत उपलब्ध कराए गए ऋण से हजारों पथ विक्रेताओं को अपना कारोबार बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है।
कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि समय से ऋण चुकाने वाले लाभार्थियों को अधिक राशि का पुनः ऋण, ब्याज सब्सिडी तथा डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जा रही है। इससे पथ विक्रेताओं की आय बढ़ी है और उनके जीवन स्तर में सुधार आया है।
डूडा के सीएमएम आनंद त्रिपाठी ने लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान द्वितीय ऋण समय से चुकाकर क्रेडिट कार्ड प्राप्त करने वाले, तृतीय ऋण का समय से भुगतान करने वाले, सर्वाधिक डिजिटल लेनदेन करने वाले, सर्वाधिक कैश बैक प्राप्त करने वाले तथा स्व निधि से समृद्धि योजना के लाभार्थी पथ विक्रेताओं को प्रशस्ति-पत्र पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी आलोक मिश्रा, एलडीएम बी.एन. मिश्रा, सीएमएम डूडा आनंद त्रिपाठी, राकेश अग्रहरी, संजीव शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पथ विक्रेता मौजूद रहे।
सुखोई-30MKI की ताकत बढ़ाने की तैयारी, PL-15 के जवाब में RVV-BD पर भारत की नजर…
माता-पिता वृद्धाश्रम में, बच्चे विदेश में—क्या यही है आधुनिक सफलता की कीमत?सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों…
सागर की धरती रो पड़ी, आँखों में है नमी,किसने घोला ज़हर, बाँटी हैं मौत की…
पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…