घर के बाहर निकलते समय बिगड़ा संतुलन- सड़क पर गिरने के बाद ट्रैक्टर से हुए घायल, अस्पताल में तोड़ा दम
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। कोठीभार थाना क्षेत्र के भारतखण्ड पकड़ी गांव में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में वृद्ध की जान चली गई। घर के बाहर निकलते समय संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिरे वृद्ध को सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार भारतखण्ड पकड़ी निवासी हिदायत अली 60 वर्ष पुत्र स्वर्गीय आशिक दिवान लंबे समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। मंगलवार को करीब 12 बजे वह घर से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़े। उसी समय सामने से गुजर रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
सूचना पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर व चालक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष कोठीभार अखिलेश वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ट्रैक्टर और चालक को पुलिस अभिरक्षा में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…
इंदिरा बाल विहार में मिठाई बांटकर मना रहे थे खुशी, अचानक पहुंची पुलिस गोरखपुर(राष्ट्र की…
नवनीत मिश्र उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक एवं बौद्ध आस्था के प्रमुख केंद्र सारनाथ को यूनेस्को…