23 हजार रुपये के विवाद में खून-खराबा: भाइयों ने भाई का काटा कान, महराजगंज के गांव में दहशत
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा )। श्यामदेंउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत श्यामदेंउरवा में पारिवारिक विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। पिता के ब्रह्मभोज के बाद बचे 23 हजार रुपये के उपयोग को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दो सगे भाइयों पर तीसरे भाई पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगा है। हमले में युवक का कान कट गया, जिससे गांव में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, श्यामदेंउरवा निवासी राहुल अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिता के निधन के बाद ब्रह्मभोज के आयोजन के लिए परिवार के लोगों ने आपस में धन जुटाया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद करीब 23 हजार रुपये बच गए थे। राहुल ने परिवार के सभी भाइयों के उपयोग के लिए घर में सीढ़ी बनवाने का सुझाव दिया।
बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद धीरे-धीरे गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गया। आरोप है कि राहुल के भाई राम अग्रवाल और श्याम अग्रवाल ने उस पर हमला कर दिया। इसी दौरान धारदार हथियार से किए गए वार में राहुल का कान कट गया। गले पर भी हमला करने का आरोप लगाया गया है।
घटना के बाद घायल राहुल किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। बाद में उसने उपचार कराने के बाद थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
श्यामदेंउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है। गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है।
छोटे पारिवारिक विवादों का इस तरह हिंसक रूप लेना समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। समय रहते आपसी संवाद और समझदारी से विवादों को सुलझाना बेहद जरूरी है, ताकि रिश्ते खून-खराबे तक न पहुंचें।
बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…
देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…
NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…