एनडीआरएफ की टीम ने किया मॉक अभ्यास

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड बैतालपुर में फायर एवं सीबीआरन इमरजेंसी की घटना की स्थिति में आपातकालीन तैयारियों के आकलन को लेकर शुक्रवार को जिला प्रशासन एवं एनडीआरफ के सहयोग से किया गया मॉक ड्रिल, एनडीआरएफ के उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन पर गोरखपुर की टीम हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन टीम, अग्निशमन दल देवरिया ,पुलिस विभाग, जिला आपदा प्रबंधन, चिकित्सा विभाग देवरिया, बैतालपुर एसएचओ राम अवधेश राम , इंचार्ज आईओसी बैतालपुर, इंचार्ज बीपीसी बैतालपुर, इंचार्ज एलपीजी बोटिंग प्लांट बैतालपुर राकेश पटेल, एवं टीम के साथ मॉक अभ्यास किया गया।
इस मॉक अभ्यास द्वारा खोज राहत और बचाव कार्य के संचालन में आने वाली कमियों की समीक्षा, राहत एजेंसियों की आपसी समन्वय का निरीक्षण करना एवंम उन्हें दूर करना भी है इस मेगा मॉक अभ्यास को एनडीआरएफ के प्रशिक्षित एवं अनुभवी टीम द्वारा किया गया।
गोरखपुर रीजनल रिस्पांस सेंटर (आरआरसी) से निरीक्षक गोपी गुप्ता के द्वारा कार्यशैली एवंम आपदा प्रबंधन के विषय में व्याख्यान दिया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य सकारात्मक पहल व जिम्मेदारी को विकसित करने से इस तरह की आपदाओं में होने वाली दुर्घटना से निपटा जा सके इसके साथ ही समय-समय पर मॉक अभ्यास करके जीवन की सुरक्षा की जा सकती है।
मॉक अभ्यास के दौरान
एसडीएम सौरभ सिंह, सीएमओ राजेश झा, फायर ऑफिसर राजमंगल सिंह, आपदा विशेषज्ञ पंकज कुमार एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के वरिष्ठ मैनेजर वेद प्रकाश, असिस्टेंट मैनेजर ललित गोयल एवं सेफ्टी ऑफिसर और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

6 hours ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

6 hours ago

फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाला प्रीतम निषाद गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

7 hours ago

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

7 hours ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

7 hours ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

7 hours ago