मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
मोहम्मदाबाद गोहना मऊ पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक डॉ अजय विक्रम सिंह के नेतृत्व में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के क्रम में वाहन चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान मंगलवार को कैलेंडर तिराहे के पास, एक लड़का तथा एक लड़की जो संदिग्ध अवस्था में खड़े थे वे पुलिस को देखकर भागने लगे, पुलिस द्वारा दौड़ाकर पकड़ने व पूछे जाने पर अपना नाम शाहरुख खान ग्राम मठिया थाना ललीला जनपद बलरामपुर बताया और पुलिस द्वारा जब सख्त रवैया अपनाया गया तो बताया कि, हम लड़की से प्यार करते हैं और हम लोग जिला मुख्यालय कोर्ट में मैरिज कराने जा रहे हैं। बाद में पुलिस ने इस युवक को पकड़कर धारा 363 366 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान किया। गिरफ्तारी के टीम में उप निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा, कांस्टेबल अतुल कुमार, कांस्टेबल उमेश यादव, महिला कांस्टेबल प्रिया सिंह आदि पुलिसकर्मी शामिल रहे।
गाड़ी तोड़ना था या जिंदगी से खेलना? आधी रात घर पर हंगामे का आरोप, धारदार…
रामगोविन्द चौधरी: छात्र राजनीति से नेता प्रतिपक्ष तक, जेपी से अखिलेश तक लंबा समाजवादी सफर…
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने की आशंका गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। निवाड़ी थाना क्षेत्र…
सांकेतिक Snapchat से हुई थी कांस्टेबल से पहचान मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेरठ में…
झाड़-फूंक के नाम पर 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 55 वर्षीय तांत्रिक…
नेपाल में मूसलाधार बारिश से उत्तर बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गंडक-कोसी-बागमती उफान पर…