गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
गोरखपुर के कौआ बाग रेलवे कालोनी निवासी व पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय व रुक्मिणी राय की बड़ी बेटी कु. रश्मिका राय ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) की परीक्षा मे 18 वीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।
मूलत: गोरखपुर जनपद के गोला तहसील क्षेत्र के बाड़े पार गांव निवासी स्व. ओंकारनाथ राय की पौत्री रश्मिका ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की शिक्षा आरपीएम अकेडमी गोरखपुर से पूरी की। प्रयागराज यूनिवर्सिटी से डबल गोल्ड मेडल के साथ पांच वर्षीय एलएल. बी. उत्तीर्ण किया व यहीं से 2022 मे एलएल. एम की पढ़ाई के दौरान परीक्षा मंथन जुडिशल क्लासेज से कोचिंग करती रही। रश्मिका ने बताया सफलता में माता पिता परिवार गुरुजन व परीक्षा मंथन जुडिशल क्लासेज के गुरुजन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रशमिका के बड़े भाई आईटी मैनेजर और छोटी बहन नेशनल यूनिवर्सिटी आफ सिंगापुर से इंजीनियरिंग कर रही है। भाभी वैशाली स्वीट्जरलैंड की कंपनी में कार्य करती है। इनकी सफलता पर बाबा शिव प्रसाद राय, उदयभान राय, चाचा डॉ मनोज राय, रिश्तेदार व शुभचिंतको ने बधाई दी है।
रामगोविन्द चौधरी: छात्र राजनीति से नेता प्रतिपक्ष तक, जेपी से अखिलेश तक लंबा समाजवादी सफर…
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने की आशंका गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। निवाड़ी थाना क्षेत्र…
सांकेतिक Snapchat से हुई थी कांस्टेबल से पहचान मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेरठ में…
झाड़-फूंक के नाम पर 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 55 वर्षीय तांत्रिक…
नेपाल में मूसलाधार बारिश से उत्तर बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गंडक-कोसी-बागमती उफान पर…
झारखंड में मौसम का कहर! तेज हवा में पेड़ और बिजली के पोल गिरे, स्कूल…