बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में चल रहे नवाचारों और सुधार प्रयासों के नवानगर ब्लॉक ने एक और उपलब्धि हासिल की है। कंपोजिट जूनियर हाई स्कूल, सिकंदरपुर के समर्पित शिक्षक अभिलाष चंद्र मिश्रा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करकमलों से राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया गया।
यह सम्मान उन्हें बेसिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं के शुभारंभ, लोकार्पण एवं शिलान्यास के अवसर पर लखनऊ में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से चयनित श्रेष्ठ शिक्षकों को सम्मानित किया गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि, उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद अब नवाचार और समावेशन का नया केंद्र बन चुका है। खासतौर से कस्तूरबा विद्यालयों ने बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है। हमारा उद्देश्य है कि राज्य का प्रत्येक बच्चा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करे।
सम्मान प्राप्त करने के बाद अभिलाष चंद्र मिश्रा ने अपने विद्यालय परिवार, सहयोगी शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस सम्मान को पूरे नवानगर ब्लॉक और बलिया जनपद को समर्पित किया।
