राष्ट्रीय संविधान दिवस: कलेक्ट्रेट अपर उप जिलाधिकारी व विकास भवन में सीडीओ ने दिलाई शपथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना, संविधान का सम्मान एवं उसे अंगीकृत करने की शपथ दिलाई गई।
राष्ट्रीय संविधान दिवस पर अपर उप जिलाधिकारी ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना को संविधान की आत्मा बताते हुए कहा कि हमारे संविधान में देश के हर नागरिकों का मौलिक अधिकार, कर्तव्य और स्वतंत्रता का भाव उल्लिखित है, जिसका हम सभी को आदर एवं सम्मान के साथ निर्वहन करना चाहिए।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर कलेक्ट्रेट डॉ. सुनील कुमार, ईडीएम राकेश कुमार सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में संविधान दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार ने विकास भवन सभागार में उपस्थित समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता, संविधान का सम्मान एवं उसे अंगीकृत करने से संबंधित संविधान के प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने संविधान दिवस के अवसर पर उपस्थित समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को बताया कि 26 नवंबर 1949 को संविधान समिति के द्वारा संविधान लिखकर पूर्ण करने पर देश की संविधान सभा द्वारा संविधान को विधिवत रूप से स्वीकार किया गया था। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी 1950 को इस संविधान को देश में लागू किया गया था। इसी के फलस्वरूप 26 नवम्बर को राष्ट्रीय संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय संविधान दिवस को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य और जिम्मेदारी है कि संविधान के अनुसार ही निष्पक्षता, ईमानदारी से अपने पदीय दायित्व का निर्वहन करें और दूसरे लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुरेश चंद्र केसरवानी, डीसी एनआरएलएम जीशान रिजवी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
एक अन्य समाचार के अनुसार जिले के पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने पुलिस कर्मियों को राष्ट्र की एकता और अखण्डता की सुनिश्चिता व बन्धुता बनाये रखने के लिए रिजर्व पुलिस लाइन में शपथ दिलाईl

rkpshomnath

Recent Posts

न्यू कॉलोनी से बेलडाड़ तक आंधी का असर, पेड़ गिरने के बाद सदर विधायक ने संभाला मोर्चा

देवरिया में आंधी-तूफान के बीच सदर विधायक ने संभाली कमान देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार…

5 hours ago

न्यू कॉलोनी में कुत्ते का खौफ! तीन लोगों को काटने का दावा, दुकान खोल रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष पर भी हमला

भाजपा बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार मद्धेशिया देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र…

6 hours ago

लोहता में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो साइकिल सवारों की मौत, थाने का घेराव

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में…

6 hours ago

बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का कहर! 6 जिलों में भारी बारिश और 70 KM/H की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…

7 hours ago

JTET 2026 पर बड़ा अपडेट: 11 अक्टूबर की परीक्षा टली, 1 नवंबर की संभावित तारीख से बढ़ी अभ्यर्थियों की धड़कन

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…

7 hours ago