बार एसोसिएशन के तत्वावधान में उन्मूलन विषयक पर हुई परिचर्चा

नशा सीमावर्ती इलाकों के लिए अभिशाप बनता जा रहा है: विशेष न्यायाधीश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। रूल ऑफ लॉ सोसायटी जिला अदालत व उच्च न्यायालय बांके नेपालगंज बार एसोसिएशन के तत्वावधान में गायत्री परिवार एवं अधिवक्ता संघ सभागार में नशा उन्मूलन विषयक पर परिचर्चा (सेमिनार) का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों देशों के कानूनविद , विधि व संविधान विशेषज्ञ , समाजसेवी , पत्रकार व गायत्री परिजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भारत नेपाल सीमावर्ती इलाकों में अवैध नशा कारोबार पर पूर्ण प्रतिबन्ध हेतु जन-जागरण अभियान चलाने के लिए प्रभावी टीम का भी गठन किया,बांके जिला अदालत परिसर स्थित बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित नशा उन्मूलन संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता विशेष न्यायाधीश संविधान विशेषज्ञ अनिल त्रिपाठी ने कहा कि नशा सीमावर्ती इलाकों के लिए अभिशाप बनता जा रहा है ,वहीं रूल ऑफ लॉ सोसायटी अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा की सीमावर्ती इलाकों में नशा प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है अबतक इसकी चपेट ने आकर सैंकड़ों तरुण युवाओं की मौतें हो चुकी है तथा हजारों घर परिवार बर्बाद हो चुके हैं इसपर प्रभावी नियंत्रण के लिए समाजिक जन-जागरण अभियान चलाकर आमजन को नशा से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशा से दूर रहने का आवाहन किया जा रहा है।
उच्च न्यायालय नेपालगंज बैंच बार अध्यक्ष चित्र बहादुर शाही ने कहा की नशा दोनों देशों के लिए तमाम समस्याएं पैदा कर रहा है इसपर पूर्ण विराम लगाने के लिए प्रशासन से समन्वय बनाकर विशेष अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है तभी नशा पर नियंत्रण पाया जा सकेगा,महामना मालवीय मिशन अवध क्षेत्र संयोजक प्रोफेसर डॉ एस एन सिंह ने कहा की दोनों देशों के वरिष्ठ व जागरूक नागरिकों से सुझाव लेकर अवैध नशा कारोबार को समाप्त कराने के लिए सरकार से समन्वय व संवाद स्थापित करने की योजना बनाई गई है।
वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद ज्ञवाली ने नशा कारोबार को मानवता के लिए घातक बताते हुए दोनों देशों के प्रतिनिधियों से समन्वय व संवाद स्थापित करने की बात तय की बांके जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष जनक बहादुर शाही ने नशा उन्मूलन अभियान को ओर अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रशासनिक सामाजिक समन्वय समिति बनाये जाने की बात कही समापन अवसर पर अवैध नशा कारोबार विक्रय , उपभोग व उत्पाद पर पूर्ण विराम के लिए सामुहिक संकल्प भी दिलाया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से समाजसेवी चंद्र प्रकाश मिश्र , पत्रकार रामजी सोनी , संघ चिंतक राज त्रिपाठी , युवा समाजसेवी शिवराज सिंह , कानून विद कुवंर उमा शंकर सिंह , गायत्री परिजन रमेश प्रसाद श्रीवास्तव , राजकिशोर , कानून विद विश्वजीत तिवारी एडवोकेट , महिला समाजसेवी चेत कुमारी कुरासे रोका , प्रधान संघ जिला प्रवक्ता धीरेंद्र शर्मा , गायत्री परिजन गौरी , मनीष व चंद्रेश्वर राज त्रिपाठी सहित तमाम समाजसेवी व गायत्री परिजन उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

11 minutes ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

6 hours ago

लेहड़ा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आई युवती, तीन घंटे बाद हुई पहचान

बढ़नी-नकहा पैसेंजर ट्रेन से हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव महराजगंज (राष्ट्र की…

21 hours ago

तामेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक की तैयारियां तेज, एडीएम-एएसपी ने किया निरीक्षण

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर में…

21 hours ago

डीडीयू ने दिव्यांग पूर्व छात्र को दी ट्राइसाइकिल, आत्मनिर्भरता की पहल को मिला बल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपने दिव्यांग पूर्व छात्र सुनील कुमार…

21 hours ago

संपूर्ण समाधान दिवस: तीनों तहसीलों में 224 शिकायतों की सुनवाई, 34 मामलों का मौके पर निस्तारण

खलीलाबाद में डीएम आलोक कुमार ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के…

22 hours ago