बीएड टॉप करने पर साक्षी उपाध्याय को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा मिला स्वर्ण पदक

राज्यपाल ने स्वर्ण पदक से पुरस्कृत कर आगे बढ़ने का दिया गुरु मंत्र

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
निजामाबाद तहसील क्षेत्र के हुशाम पुर बड़ागांव निवासी साक्षी उपाध्याय को 25 नंबर सन 2023 को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रांगण में, प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा बीएड टॉप करने पर स्वर्ण पदक व प्रमाण पत्र प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
बता दें कि साक्षी उपाध्याय की शिक्षा कक्षा 1 से 8 तक मॉडर्न चिल्ड्रन स्कूल ,कक्षा 9 से 12 तक पारस कन्या इंटर कॉलेज बिंद्रा बाजार, स्नातक दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली, बीएड संपूर्णानंद विश्वविद्यालय वाराणसी, परास्नातक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से चल रहा है।
ग्रामीण क्षेत्र की बेटी को राज्यपाल द्वारा स्वर्ण पदक प्रदान करने से गांव व क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
बता दें कि साक्षी उपाध्याय सन 2012 में भी राज्यपाल बीएल जोशी द्वारा लखनऊ में गणतंत्र दिवस के दिन सम्मानित होने का गौरव प्राप्त कर चुकी हैं,उन्होंने कक्षा 7 th की छात्रा के रूप में भ्रष्टाचार पर निबंध लिखकर हिंदुस्तान प्रतिभा सम्मान प्राप्त किया था।
साक्षी के माता-पिता दोनों शिक्षक के रूप में कार्य कर रहे हैं। साक्षी से बात करने पर उन्होंने बताया कि एक आदर्श शिक्षक के रूप में जीवन की शुरुआत करनी है और समाज में बदलाव लाना है, उन्होंने कहा कि महिलाओं का शिक्षित होना अति आवश्यक है और साथ-साथ घर के बुजुर्गों का सम्मान भी आवश्यक है। वृद्धा आश्रम कहीं ना कहीं हम सब के ऊपर एक कलंक है इसको मिटाना है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया: शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर देवरहवा बाबा आश्रम में विशाल भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर…

7 hours ago

करोड़ों की कथित ठगी मामले में दोषी की अपील नामंजूर, जेल और जुर्माना दोनों बरकरार

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के चर्चित चेक बाउंस और कथित धोखाधड़ी मामले में जिला…

20 hours ago

एलएलएम में दाखिले का सुनहरा मौका, बीबीएयू ने जारी की प्रवेश अधिसूचना, 22 जुलाई तक भेजें दस्तावेज़

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के सेंटर ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट लीगल…

20 hours ago

पांच दिन बाद भी कपरवार सेतु बंद राहगीरों की मुश्किलें बरकरार

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु को सुरक्षा कारणों से बंद किए…

20 hours ago

पहले ही प्रयास में नीट में चमकी अनुष्का, 531 अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

निचलौल क्षेत्र की बेटी ने रचा सफलता का नया अध्याय, परिवार और गुरुजनों को दिया…

20 hours ago

ग्राम प्रधान संगठन ने ज्ञापन भेज कर कार्य पूरा करने का किया अपील

जल, सफाई, भुगतान और विकास कार्यों को लेकर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

20 hours ago