श्रीराम आइये अवधपुरी में अब, ज्योत्सना जली है लाखों दीपों की, रोशन अवधपुरी का हर कोना है, हमको इंतज़ार है आपके आने की।
चौदह बरस बीत गये हैं तुम बिन,
नैना श्री राम दरस को प्यासे हैं,
अवध की सारी गलियाँ सूनी हैं,
सरयू लहरें दर्शन को आकुल हैं।
अवध पुरी की महारानी सीता,
लक्ष्मण जन – जन को प्यारे हैं,
वन वन भटक रहे आप के संग,
सबके दर्शन को नैना प्यासे हैं।
लक्ष्मी गणेश का आवाहन कर,
उनकी पूजा कर प्रसन्न किया है,
रघुकुल नंदन आने के स्वागत में,
अवधपुरी में दोनों ने वास किया है।
सीता- राम, लक्ष्मण के दर्शन को,
सुरपुर के वासी सारे यहाँ पधारे हैं,
तीनों लोकों के नरनारी, पशु पक्षी,
जड़-जीव सभी दर्शन को आतुर हैं।
आदित्य विनती है यही सभी की,
अब प्रभु वन का राज त्याग करो,
आ जाओ वापस कर दो सनाथ,
अवधपुरी व सरयू को अपना लो।
कर्नल आदि शंकर मिश्र, आदित्य
देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…