पल्थी में पूर्वांचल स्तरीय दंगल संपन्न

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)l
जिले के फूलपुर तहसील के पलथी बाजार में पूर्वांचल स्तरीय दंगल का आयोजन किया गया जिसमें पूर्वांचल के साथ साथ पूरे प्रदेश के पहलवानो ने अपना दमखम दिखाया । फाइनल कुश्ती मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के बीच खेली गयी । जिसमे उत्तरप्रदेश के जौनपुर के पहलवान ने कुश्ती में अपना परचम लहराया ।
पल्थी बाजार में शनिवार को मेले के दूसरे दिन दंगल प्रतियोगिता आयोजित किया गया। ,जिसमे कुल 40 जोड़ी पहलवानों ने जोर आजमाइश किया । कुश्ती प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा ,बिहार ,मध्यप्रदेश के अलावा उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ ,जौनपुर ,प्रयागराज ,सैफई ,मऊ ,बलिया ,मिर्जापुर ,मुजफ्फरनगर आदि जिलों के पहलवानो ने कुश्ती प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाया । कुश्ती प्रतियोगिता को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी ।
कुश्ती के सेमी फाइनल में राहुल दिल्ली और सुनील जौनपुर के बीच कुश्ती हुआ, जौनपुर के सुनील ने सेमीफाइनल कुश्ती फाइनल जीत लिया । फाइनल कुश्ती मध्यप्रदेश के सत्यम और जौनपुर के सुनील के बीच में हुआ जिसमें जौनपुर के सुनील ने फाइनल कुश्ती प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया,
वही एक हाथ के दिव्यांग राम सिंह जौनपुर और अंगद सुल्तानपुर के बीच कुश्ती दिलचस्प रही । जिसमे जौनपुर के दिव्यांग रामसिंह ने जीत दर्ज किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

6 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

8 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

12 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

12 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

12 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

12 hours ago