घर में मेरा नाम नहीं

दिन का उजाला सपने देखने में बीता,
रात का अँधेरा बेटे को सुलाने में बीता,
पूरा जीवन उस को सजाने में बीता,
जिस घर में मेरा नाम नहीं दिखता।

बचपन जहाँ बीता वह घर मेरा था,
छूट गया, किसी और घर आना था,
अब न वो रहा मेरा और न ये ही है मेरा,
क्यों कहे कोई कि सब कुछ है मेरा।

वैसे जीवन में किसी का कुछ नहीं है,
मिथ्या ही सही, कहने को सब कुछ है,
जीते जी कभी छूट जाता है सब कुछ,
यह स्थिति कि कहीं भी नहीं है कुछ।

समर्पण और केवल समर्पण ही हश्र है,
हर हश्र में ख़ुश रहने का मिथक है,
पूरा जीवन हँसना भी और रुदन भी है,
सहजता व सरलता से सहन भी है।

गृहिणी भी हैं, तो गृह स्वामिनी भी हैं,
सभी कहते हैं घर की मालकिन भी हैं,
घर भले ही किसी और के नाम का हो,
चलाने, संभालने के उत्तरदायित्व हैं।

त्याग और कर्मठता की प्रतिमूर्ति,
सीता उर्मिला मांडवी व श्रुतिकीर्ति,
लक्ष्मी हों, सावित्री हों या गायत्री,
सदा परिवार को समर्पित हर स्त्री।

हरियाली तीज या करवा चौथ हो,
निर्जल वृत हों या वटवृक्ष पूजन हो,
पति की दीर्घायु होने की विनती हो,
सदा सुहागन होने की मनोकामना हो।

गृह लक्ष्मी की संज्ञा से विभूषित,
पार्वती जैसी तपस्या को अर्पित,
यह रचना जिनके लिए है सृजित,
आदित्य उन्हीं देवियों को समर्पित।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

डीएम दिव्या मित्तल की सख्ती: शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद की बरहज तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस…

7 hours ago

कुशीनगर हॉकी प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर, 24 मार्च को फाइनल मुकाबला

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित…

8 hours ago

नवरात्रि पर बेटी बचाओ अभियान: नुक्कड़ नाटक से जागरूकता का सशक्त संदेश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने…

8 hours ago

बाल लीलाओं के रस में सराबोर हुआ भक्तों का मन

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक स्थित श्री राम…

9 hours ago

साइबर जागरूकता कार्यशाला में डिजिटल सुरक्षा पर जोर, पुलिस लाइन निर्माण की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर जनपद औरैया में…

9 hours ago

GATE-2026 में डीडीयू के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, छात्राओं की बढ़ी भागीदारी बनी खास उपलब्धि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों के पचास से अधिक…

10 hours ago