जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।उप क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया है कि उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में मेजर ध्यानचन्द्र के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस 2024 के शुभ अवसर पर जिला स्तरीय जूनियर आयुवर्ग बालक/बालिकाओं की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारम्भ रमेश प्रसाद सचिव जिला एथलेटिक्स संघ तथा डा. सच्चे लाल निषाद प्रधानाचार्य, राजकीय आश्रम पद्यति बालिका इण्टर कालेज चकदही संतकबीरनगर द्वारा किया गया। मनोज यादव प्रशिक्षक खेलों इण्डिया तथा विमलेश धु्रव प्रशिक्षक हैण्डबाल द्वारा अतिथियो को बैच एवं बुके देकर स्वागत किये। उसके उपरान्त 100 मी0 बालक दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। जनपद के 150 बालक/बालिकाओ ने प्रतिभाग किया।
उन्होंने बताया कि 100 मी0 दौड प्रथम अभय, सुमन, द्वितीय स्थान पर तबरेेज, कुशलावती यादव तथा तृतीय स्थान पर राजन एव रेनू ने प्राप्त किया। 200 मी0 दौड में प्रथम अमरजीत यादव, निशा, द्वितीय सुशील, सुन्दरी तृतीय स्थान पर तरनजीत अंशिकाने प्राप्त किया। इसी प्रकार 400 मी0 दौड में प्रथम स्थान विकास कुमार, मानसी, द्वितीय स्थान पर शशि नेहा तथा तृतीय स्थान पर शनि यादव अंशिका राय ने प्राप्त किया।
800 मी. दौड में प्रथम स्थान पर दिनेश यादव, रजनी, द्वितीय स्थान पर आलोक यादव, रोशनी तथा तृतीय स्थान पर संजय एव सृष्टि ने प्राप्त किया।1500 मी0 दौड प्रथम अतुल प्रिया सिंह, द्वितीय राजकुमार, समृद्धि एव तृतीय स्थान पर निहाल, वंशिका ने प्राप्त किया। 3000 मी0 दौड में प्रथम अनीस, मानसी, द्वितीय स्थान पर सत्यम, अंकिता तृतीय विनय, प्रिया ने प्राप्त किया।
लांग जम्प में प्रथम स्थान पर राघवेन्द्र, सृष्टि, द्वितीय अमन, तनूू एव तृतीय स्थान पर बरकत अली एवं परी ने प्राप्त किया।
उन्होंने बताया कि एथलेटिक्स प्रतियोगिता को सफलतापूर्ण सम्पन्न कराने में दिपक यादव, संदीप कुमार, अनुज, मनोज यादव, खेलों इण्डिया प्रशिक्षक, यादवेन्द्र यादव, मानदेय कुश्ती प्रशिक्षक, विमलेश धु्रव मानदेय हैण्डबाल प्रशिक्षक, राज सिंह, संदीप यादव, अनुज कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभायी।
इस अवसर पर कंचन शुक्ला सहायक (व्यायाम शिक्षिका), अनूप पाण्डेय जिला समन्वयक दिव्यांग जन बस्ती, जिला फुटबाल संघ के सचिव बीके विश्वास, जिला वालीबाल संघ के सचिव चन्द्रबली यादव व स्टेडियम के समस्त कर्मचारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

20 hours ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

2 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

3 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

3 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

3 days ago