दो पिकअप पर लदा तस्करी का धान संयुक्त टीम ने किया बरामद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मुखबिर की सूचना पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 512/18 से दो पिकअप धान किया बरामद। परसामलिक पुलिस को बीते रात खास मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव मर्यादपुर उपरोक्त स्तंभ संख्या के रास्ते दो पिकअप पर तस्करी का धान लादकर तस्कर नेपाल भेजने की फिराक में है। समय रहते घेराबंदी किया जाये तो उसे बरामद किया जा सकता है। सूचना पर विश्वास करते हुए थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार, हेड कांस्टेबल संतोष यादव ,कांस्टेबल अनील यादव ,एसएसबी उपनिरीक्षक सेवतरी तपन घोष ,मुख्य आरक्षी सुधीर कुमार वर्मा, आरक्षी तोपे सचिन, अनील कुमार राठौर की संयुक्त टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर धान लदी पिकअप का अंधेरे में बैठकर लोग इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान दो पिकअप यूपी 56 ए टी 0750 व यूपी 56 ए टी 2944 आते हुए दिखाई दिया ।एक पर 80 बोरी तो वहीं दुसरे पर 70 बोरी कुल 150 बोरी तस्करी का धान सुरक्षा कर्मियों ने बरामद कर उसे कब्जे में लेकर कैम्प ले गए और आवश्यक कार्यवाही के बाद एसएसबी ने अग्रिम कार्यवाही हेतु स्थानीय पुलिस को सुपूर्द कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष परसामलिक प्रिंस कुमार ने बताया कि दो पिकअप पर लदा तस्करी का 150 बोरी धान बरामद कर कस्टम अधिनियम की कार्रवाई कर सभी बरामद धान व पिकअप को कस्टम कार्यालय नौतनवां रवाना किया जा रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

17 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago