जान जोखिम में डाल कर स्थानीय युवकों ने मा बेटियों को डूबने से बचाया
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज तहसील क्षेत्र के ग्राम डेहरी से सरयू स्नान करने आई माँ और 2 दो बेटियों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डेहरी गाँव के एक परिवार में वृद्ध की मृत्यु के बाद सारा कर्मकांड हो जाने पर परिवार की कुछ महिलाएं सरयू स्नान के लिए आई थी।
सोमवार को महिला स्नान करने के लिए ज्यो ही सरयू नदी में गयी कि वह तेज बहाव में डूबने लगी , माँ को डूबता देख बेटियों ने नदी में छलाँग लगा दी , बचाने के प्रयास में तीनों डूबने लगी। तीनो को डूबता देख स्थानीय युवकों लाला पाण्डेय, सुनील निषाद, राकेश गौतम व राकेश राजभर ने जान की परवाह किए बिना नदी में छलाँग लगा दी और काफी जद्दोजहद के बाद माँ और उसकी दोनों बेटियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर पहुँचे बरहज थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि तीनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, खतरे की कोई बात नहीं है। मौके पर उपस्थित जनता ने युवकों को इस बहादुरी के लिए धन्यवाद ज्ञापित की।
ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…