Categories: Uncategorized

शहीद के सम्मान में 100 रक्तदानियों ने किया रक्तदान

झज्जर/हरियाणा (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय के अंतिम छोर पर बसे वीरों की भूमि कहे जाने वाले धारौली गांव की सामाजिक संस्था मां-मातृभूमि सेवा समिति द्वारा 1965 के भारत-पाक युद्ध के शहीद लांस नायक हवा सिंह लांबा धारौली के सम्मान में जिला रेडक्रॉस सोसायटी, झज्जर के सहयोग से शहीद हवा सिंह लांबा राजकीय माध्यमिक विद्यालय मे आयोजित नौवें रक्तदान शिविर में तीन महिलाओ सहित 97 युवाओं ने रक्तदान किया।
प्राप्त विवरण के अनुसार धारौली के लांबा दंपति शर्मिला लांबा ने तीसरी बार और धर्मेंद्र लांबा 11वीं बार रक्तदान किया। जिले के अंबोली निवासी मनीषा देवी और रेवाड़ी के सुधराना गांव की लक्ष्मी सिंह ने भी रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि धारौली के लांबा दंपति धर्मेंद्र लांबा और शर्मिला लांबा ने रक्तदान कर किया।
विशेष अतिथि के रूप मे रेवाड़ी के सुधराना गांव निवासी रक्तदानी लक्ष्मी सिंह और 37 बार के रक्तदानी नितेश भौरिया उपस्थित रहे।
शिविर की अध्यक्षता शिक्षा के साथ साथ सामाजिक सरोकार का दायित्व बखुबी निभा रहे रक्तदानी मास्टर हरबीर मल्हान रहे।
21 बार रक्तदान कर चुके युद्धवीर सिंह लांबा, अध्यक्ष, मां-मातृभूमि सेवा समिति ने बताया कि रक्तदानी सुखबीर जाखड़, चेयरमैन, रिलायंस ग्रुप आफ स्कूल्स, मंजीत अम्बोली, प्रो. श्रीहँस बैग्स हाउस, कोसली, मास्टर हरबीर मल्हान गिरधरपुर निवासी, सोनू धारौली प्रो. सोनू मोटर वाइंडिंग सेंटर, कोसली, झाडोदा निवासी जिला रेवाड़ी के रक्तदानी दीपक सोलंकी, कोसली के कमला मेडिकल स्टोर के प्रो. विक्रम यादव, मास्टर रोहित यादव, भाकली के रक्तदानी मास्टर सतीश यादव, मास्टर पवन कुमार, गांव धनीरवास आदि का रक्तदान शिविर में विशेष सहयोग रहा ।
पर्यावरण संरक्षण को समर्पित युवा रक्तदानी मंजीत अम्बोली ने प्रथम 50 रक्तदाताओं को एक-एक जेड प्लांट भेंट स्वरूप दिया।

rkpshomnath

Recent Posts

पर्व केवल परंपरा निभाने का अवसर नहीं, बल्कि स्वयं को नए सिरे से समझने और जीवन को बेहतर बनाने का निमंत्रण भी हैं।

आस्था से आत्मजागरण तक: देवोत्थान हमें क्या सिखाता है? लेखक: ज्ञानेन्दु रविभूषण द्विवेदीयुवा शोध विद्वान…

2 hours ago

आत्मकथा का दौर, वास्तविकता मचाए शोर!

जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…

12 hours ago

जनता के विश्वास की कीमत क्या? कैग की रिपोर्टों से पारदर्शिता और जवाबदेही पर बहस

कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…

12 hours ago

यूपी चुनाव 2027 की बड़ी तैयारी! हर विधानसभा में 9 उड़नदस्ते, 20 से ज्यादा एजेंसियां रखेंगी पैनी नजर

निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…

12 hours ago

तारीख पर तारीख से मुक्ति जरूरी, न्यायिक व्यवस्था में सुधार की दरकार

Ai निर्मित न्याय में देरी लोकतंत्र के विश्वास पर सबसे बड़ी चोट समयबद्ध और सस्ता…

12 hours ago

मौसम का यू-टर्न: अकवान मचाएगा हलचल, बारिश-वज्रपात की चेतावनी; ट्रेनों पर भी असर

Ai निर्मित 20 और 21 नवंबर को मौसम दिखाएगा तीखे तेवर, गरज-चमक और वज्रपात का…

12 hours ago