इलाज के दौरान बेटे की मौत घर में मचा कोहराम मां बेटी की हालत नाजुक
आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
लालगंज विकास खण्ड के ग्राम सलेमपुर के दलित बस्ती निवासी बाबू लाल पुत्र नहकू के घर शनिवार को देर रात बहू इंद्रकला उम्र 32 वर्ष पत्नि शेखर राज अपने छोटे बेटे विराट उम्र 1 वर्ष को बिस्तर पर सुला कर घर का कार्य समेट रही थी कि बिस्तर पर सो रहे विराट को सर्प ने काट लिया, काटने के बाद बिस्तर पर सर्प पड़ा रहा जब मां इन्द्रकला सब काम निपटाने के बाद बेटी स्वीटी उम्र 8 वर्ष को लेकर विस्तर पर सोने गई तो सर्प को नही देख पाई मौका पाकर सर्प ने बेटी स्वीटी को लपेट कर काटना शुरू किया, मां ने बच्ची से सर्प से छुड़ाने का अथक प्रयास किया। इस दौरान मां को भी सर्प ने काट लिया आवाज सुनकर परिजन दौड़े हुए आए मौका देखकर सर्प घर में छिप गया। आनन फानन में ग्रामीणों ने संयुक्त सौ शैय्या अस्पताल मां बेटी बेटे को इलाज के लिए लाया जंहा डाक्टर द्वारा तीनों को जौनपुर के लिए रेफर कर दिया गया, जौनपुर में हालत बिगड़ने पर डाक्टरों ने वाराणसी के लिऐ रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान पुत्र विराट 1 वर्ष का देहांत हो गया। जब कि मां बेटी की अवस्था नाजुक बताई जा रही है दोनो आईसीयू में भर्ती हैं। मृतक विराट को घर लाया गया जहां पिता शेखर राज जो कि मुंबई में हैं उनके आने का इंतज़ार हो रहा है। जिसके बाद अंतिम संस्कार किया जायेगा। वही मौके पर ग्राम प्रधान राजकुमार राजभर व ग्रामवासी रात से परिजनों के सहयोग में लगे हुए है।
मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…
मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…
हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…
ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…
SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…
गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…