सीडीओ की अध्यक्षता में उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजानातर्गत की गई मासिक समीक्षा बैठक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजानातर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में विभिन्न मदवार जनपद को आवंटित वार्षिक लक्ष्यों के सापेक्ष माह दिसम्बर 2022 तक प्रगति हेतु मासिक समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से आहूत की गई।
उपायुक्त स्वतः रोजगार द्वारा उक्त आयोजित समीक्षा बैठक में प्रमुख इण्डिकेटर पर विभिन्न विकास खण्डवार विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त स्वतः रोजगार महोदय द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में समूह गठन के आवंटित लक्ष्यों के सापेक्ष गठन की समीक्षा में खराब प्रगति वाले विकास खण्ड- देवरिया सदर, भलुअनी, बैतालपुर गौरीबाजार लार, पथरदेवा एवं बरहज के खण्ड विकास अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब किया गया, ग्राम संगठन में खराब प्रगति वाले विकास खण्ड-भाटपार रानी, गौरीबाजार देवरिया सदर, बनकटा भलुअनी भागलपुर, रूद्रपुर, बैतालपुर रामपुर कारखाना, पथरदेवा एवं बरहज के खण्ड विकास अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब किया गया, संकुल संगठन में खराब प्रगति वाले विकास खण्ड पथरदेवा के खण्ड विकास अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब किया गया, रिवाल्विंग फण्ड की समीक्षा में खराब प्रगति वाले विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी को डिमाण्ड के सापेक्ष गैप को पूरा करने हेतु निर्देशित किया गया, जोखिम निवारण निधि की समीक्षा में शून्य प्रगति वाले विकास खण्ड यथा बैतालपुर, बनकटा बरहज भागलपुर मटनी भाटपार रानी देवरिया सदर, गौरीबाजार, रुद्रपुर एवं तरकुलवा के खण्ड विकास अधिकारी की डिमाण्ड के सापेक्ष दो दिवस में डिमाण पत्रावली को पूरा करने हेतु निर्देशित किया गया, बैंक क्रेडिट लिकेज की समीक्षा में वित्तीय वर्ष 2022-23 में आज दिनांक तक लक्ष्य के सापेक्ष 50 प्रतिशत से भी कम आनलाईन पत्रावली प्रेषण करने वाले विकास खण्ड यथा बैतालपुर, बरहज भागलपुर भलुअनी भटनी भाटपार रानी, देवरिया सदर गौरीबाजार लार, पथरदेवा रामपुर कारखाना, सद्रपुर, सलेमपुर एवं तरकुलवा के खण्ड विकास अधिकारी को 10 जनवरी 2023 तक पत्रावली प्रेषण करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही विकास खण्ड रामपुर कारखाना के खण्ड विकास अधिकारी एवं समस्त ब्लाक मिशन प्रबन्धक का माह दिसम्बर 2022 का मानदेय / वेतन बाधित करने हेतु उपायुक्त स्वत रोजगार को निर्देशित किया गया। साथ ही साथ बी०सी० सखी प्रशिक्षण की समीक्षा में प्रशिक्षण में सर्वाधित अन्तराल वाले विकास खण्ड-बनकटा बरहज भलुअनी नाटपार रानी गौरीबाजार लार, पथरदेवा, रामपुर कारखाना, रूद्रपुर एवं तरकुलवा के खण्ड विकास अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब करते हुए 31 दिसम्बर, 2022 तक बी०सी० रजिस्टेशन हेतु निर्देशित किया गया। टी०एच०आर० की समीक्षा में विकास खण्ड-भागलपुर एवं गौरीबाजार के खण्ड विकास अधिकारी को माह जनवरी 2023 में यूनिट को क्रियाशील करने हेतु साथ ही विकास खण्ड – भाटपार रानी, देवरिया सदर एवं रुद्रपुर के खण्ड विकास अधिकारी को प्रोडक्शन बढ़ाने हेतु निर्देशित किया, विद्युत राखी की समीक्षा बैठक में शून्य प्रगति वाले विकास खण्ड-सलेमपुर, भाटपार रानी पथरदेवा, रामपुर कारखाना, बैतालपुर, बरहज, भागलपुर तरकुलवा एवं लार के नोडल ब्लाक मिशन प्रबंधक को प्रगति बढ़ाने हेतु स्पष्टीकरण तलब किया गया साथ ही जनपद सबसे अधिक निष्क्रिय विद्युत राखी के विकास खण्ड- भलुअनी गौरीबाजार देवरिया सदर रूद्रपुर, सलेमपुर भाटपार रानी पथरदेवा भटनी एवं रामपुर कारखाना के खण्ड विकास अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब किया गया।
शनिवार को महत्वपूर्ण सप्ताहिक बैठक में अनुपस्थित पाये गये सहायक विकास अधिकारी (महिला) शिवकुमारी, ब्लाक मिशन प्रबंधक अजय यादव, ज्योति बरनवाल, पंकज सिंह, अनुप कुमार, सुनिल कुमार, राजेश कुमार अखिलेश कुमार का उक्त दिवस का मानदेय बाधित करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया। बैठक की समाप्ति में उपायुक्त स्वतः रोजगार द्वारा समस्त प्रतिभागियों को निर्देशित किया गया कि एक सप्ताह के अन्दर उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में विकास खण्ड को अन्य सभी प्रमुख इण्डिकेटर में आवंटित लक्ष्यों की माह जनवरी, 2023 तक प्राप्ति कराना सुनिश्चित करें।
समीक्षा बैठक में उपायुक्त स्वतः रोजगार देवरिया, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त जिला मिशन प्रबन्धक, समस्त सहायक विकास अधिकारी (आई०एस०ची०) जनपद देवरिया, समस्त ब्लाक मिशन प्रबन्धक जनपद देवरिया के द्वारा प्रतिभाग किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

8 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

8 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

8 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

8 hours ago

मनौना धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी 30 घायल

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…

8 hours ago

निकोबार द्वीपसमूह को बचाने के लिए कांग्रेसियों ने भलुअनी में चलाया हस्ताक्षर अभियान

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय…

9 hours ago