बारात से लौट रही बोलेरो पलटी, एक की मौत आधा दर्जन घायल

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l कोहरे की धुंध में बारात से लौटते समय सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के धनौती लाला रेलवे क्रासिंग के पास, लोहे की पीलर से टकराई बोलारो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे, गढ्ढे में पलट गई। घटना में एक युवक की मौत हो गई,जबकी आधा दर्जन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में ब्लाक कर्मचारी भी हैं जिन्हें हल्की चोटें आईं हैं,और स्वस्थ हैं। जीवन और मौत से जूझ रहे चालक और एक सवार युवक का उपचार गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। कुछ घायलों का इलाज सदर अस्पताल देवरिया में चल रहा है।
मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर गांव निवासी मुन्ना अहमद के बेटे की बारात सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के नवलपुर, में गई थी। बीते शुक्रवार की शाम से ही घना कोहरा अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था, हालत इतना खराब था कि रास्ते में कहीं कहीं काफी घना धुंध होने के कारण हाथ को हाथ नहीं दिखाई पड़ रहा था। भोजन के बाद बारात वापस आने लगी। भागलपुर ब्लाक में तैनात उर्दू बाबू सेराज अहमद और गांव के कुछ युवक एक बोलेरो में सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के भटनी – वाराणासी रेलखंड पर धनौतीलाला रेलव क्रासिंग के पास, जैसे ही उनकी गाड़ी पहुंची तो वहां सड़क किनारे लगे लोहे की बैरिकेटिंग से जोरदार टक्कर हो गई। बोलेरो अनियंत्रित होकर गढ्ढे में पलट गई। टक्कर इतना जोरदार था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। आवाज सुनकर गांव वाले दौड़ पड़े और पीछे से आ रही कुछ बरातियों का गाडियां भी रूक गईं। सूचना मिलते ही पीआरवी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को किसी तरह बोलेरो के अंदर से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पहुंचाया गया। बोलेरो सवार भागलपुर निवासी मीरहसन के पुत्र इलशाद को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। चालक दरोगा निवासी टंगुनिया थाना उभांव जिला बलिया और राशिद भागलपुर को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है। शिवम यादव, अलि खान, मिराज, आमिर को जिला अस्पताल देवरिया भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से भागलपुर गांव में मातम पसरा हुआ है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

7 hours ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

10 hours ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

11 hours ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

20 hours ago

रॉयल्टी के छह गुना दंड से परेशान पीडब्ल्यूडी ठेकेदार, कार्य बहिष्कार की तैयारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के ठेकेदार रॉयल्टी से जुड़े मामलों…

23 hours ago

भाई-बहन का स्नेहाकाश

✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…

1 day ago