विद्यार्थी जीवन में साइंस पढ़ता था,
कुछ साल साइंस का शिक्षक भी था
फिर पोस्ट ऑफ़िस में सर्विस मिली
और वहीं से फिर सेना में चला गया।

छत्तीस साल से ज़्यादा सेना में सेवा,
वहीं रहते स्नातक और फिर प्राचीन
भारतीय इतिहास में स्नातकोत्तर कर
अधूरी शिक्षा पूरी का वृत पूर्ण किया।

सेवा निवृत्ति के बाद समाज सेवा
में पिछले एक दशक ज़्यादा से हूँ,
लिखने लिखाने का शौक़ शुरू से है
और अब भी वह शौक़ बरकरार है ।

धार्मिक प्रवृत्ति है, ईश्वर में आस्था व
विश्वास है, ईश्वर भक्ति बचपन से
ही पैत्रिक रूप में मिली है, सब पर
विश्वास, सबका आदर स्वभाव में है।

घर की खेती किसानी के कार्य भी
ख़ूब किया करता था एक समय,
समाज सेवा, दूसरों की मदद करने
की प्रवृति मौजूद रहती है हर समय।

हाँ शायद मित्र बहुत कम ही हैं मेरे,
मेरे दिल से कोई दुश्मन नही है मेरे,
सबका साथ व सबके सहयोग की
भावना भी सदा मन में रहती है मेरे ।

सेहत की फ़िक्र भी मुझे रहती ही है,
रोज़ सुबह एक घंटे का टहलना अभी
भी विधिवत होता है, योग अभ्यास व
प्राणायाम भी कभी कभी होता है ।

आजकल काफ़ी समय से कवितायें
लगभग रोज़ लिखता हूँ, पर हाँ मैं
किसी की कविता चुरा कर अपने
नाम से कभी प्रसारित नहीं करता हूँ।

प्रात: क़ालीन एक शुभ संदेश भी
सोशल मीडिया के सभी जाने
अनजाने मित्रों को रोज़ भेजता हूँ,
मैं उनसे भी यही अपेक्षा करता हूँ ।

दूसरे की जाति, धर्म का सम्मान
हमेशा अपनी विचारधारा में है,
आप बताइये इस जीवनचर्या में
मेरी क्या कोई विविधता नहीं है?

कहीं कोई एक लय, एक तान की
नीरसता दृष्टि गोचर होती है क्या?
यदि ऐसा कुछ दिखता है तो आदित्य
हमें यह इंगित करने की भी कृपा करें।

•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

rkpnews@desk

Recent Posts

साइबर ठगी के 97 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना भटनी पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार…

44 minutes ago

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से छात्रों और नागरिकों का सर्वांगीण विकास संभव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सामाजिक संस्था रविदास समाज कल्याण सेवा संस्थान, भैंसाहा के तत्वावधान में…

46 minutes ago

महिला सफाई मित्र ने नगर विकास मंत्री का किया आत्मीय स्वागत

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मऊ में स्वच्छता…

48 minutes ago

सदर तहसील में आयुष्मान कार्ड शिविर, 50 लाभार्थियों के बने कार्ड

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देश पर शून्य गरीबी में चिन्हित पंजीकृत निर्माण श्रमिक…

58 minutes ago

दलित बस्ती क़ी जर्ज़र सड़क पर चलने को मजबूर ग्रामीण

खण्ड विकास अधिकारी को सौपा ज्ञापन बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)ग्राम सभा महुई कुंवर की दलित बस्ती…

1 hour ago

पिस्टल से खेलना पड़ा भारी, दोस्त के सिर में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज में मौत

समरधीरा चौराहे पर अंडे की दुकान में चार दोस्त कर रहे थे पार्टी, हथियार में…

1 hour ago