रोका निर्माण कार्य
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत पगरा पड़री में ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया, व कार्य को रोक दिया। मौके पर पहुंचे जेई ने सामग्री को लौटाते हुए मानक के अनुसार व गुणवत्तापूर्ण कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया तब ग्रामीण माने।
उक्त ग्राम पंचायत में दो किमी लंबे पिच मार्ग का पुनर्निर्माण कार्य, कार्यदाई संस्था पीडब्ल्यूडी द्वारा कराया जाना है। जिसके क्रम में गुरुवार को गांव के मस्जिद से बसंतपुर चौराहा तक सड़क मरम्मत कार्य चल रहा था। हाटमिक्स प्लांट से आया गिट्टी व तारकोल का मिश्रण खराब पाए जाने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए, मजदूरों को कार्य करने से रोक दिया। सूचना पर पहुंचे पीडब्ल्यूडी के जेई जितेंद्र यादव ने दो ट्रकों पर लदे मिश्रण को वापस भेज दिया और गुणवत्तायुक्त सामग्री से कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान बबलू सिंह, सुदामा गुप्ता, मुन्ना सिंह, मदन गुप्ता आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
एसएनसीयू में 36 और पीआईसीयू में 20 बच्चे भर्ती, दो कम वजन वाले नवजातों के…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मानदेय वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा सहित अन्य विभागीय समस्याओं के समाधान…
शिकायत पर सुनवाई न होने का लगाया आरोप, सोशल मीडिया पर खुद को बेगुनाह बताते…
पीड़िता के मुकदमे के बीच पुलिस पर नए आरोप, CCTV फुटेज में नहीं मिलने की…
इंदिरा गांधी ने देश का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाया - डॉ धर्मेन्द्र पांडेय…
102 केंद्रों पर 537 किसानों से खरीदा गया 2,416 मीट्रिक टन धान, लक्ष्य 2.32 लाख…