गहिला गांव पहुंचे एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह, बरठा रोड से गहिला तक सड़क मरम्मत के दिए निर्देश

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विधान परिषद सदस्य एवं वित्त एवं प्रशासनिक विलंब समिति के सभापति डॉ. रतनपाल सिंह रविवार को ग्राम गहिला मईल के दौरे पर पहुंचे। ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने गांव के विकास कार्यों की समीक्षा की और बरठा रोड से गहिला तक की जर्जर सड़क का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र मरम्मत के निर्देश दिए।

डॉ. सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के मार्ग पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि जब गांवों का विकास होगा, तभी देश आत्मनिर्भर और मजबूत बनेगा।

ये भी पढ़ें – कर्मचारी नामांकन योजना 2025: जानें कौन उठा सकता है इस योजना का लाभ और क्या हैं इसके प्रमुख प्रावधान

बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि इस बार एनडीए गठबंधन पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगा। उन्होंने गहिला गांव में मार्ग निर्माण का भी आश्वासन दिया।

इस मौके पर यथार्थ प्रताप सिंह, टिंकू सिंह, वेदांत प्रताप सिंह, कुंज प्रताप सिंह, अर्नव सिंह, और अद्विक सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें – बैतूल में नाबालिग के साथ कार में हुई दरिंदगी, दो आरोपी गिरफ्तार; चालक की तलाश जारी

Karan Pandey

Recent Posts

19 बार रक्तदान और सैकड़ों जरूरतमंदों की मदद, अब अयोध्या में सम्मानित होंगे सौरभ

अयोध्या में राष्ट्रीय सेवारत्न सम्मान से सम्मानित होंगे देवरिया पुलिस के रक्तवीर सौरभ त्रिपाठी देवरिया…

2 hours ago

मोदी के संस्कृत संदेश से लेकर मेहमानों की थाली तक, BRICS Summit में दिखेगी भारत की खास मेजबानी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से…

3 hours ago

दिल्ली जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक अलर्ट, 11 से 13 सितंबर तक इन रास्तों पर असर

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी में 12 और 13 सितंबर 2026 को प्रस्तावित BRICS…

3 hours ago

जल बचाने की मुहिम में जनभागीदारी जरूरी

भारत में जल संकट अब केवल भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि वर्तमान की गंभीर चुनौती…

4 hours ago

अस्सी का वह दौर

था, रिश्तों में था प्यार।अब रिश्ते हैं फोन में, सूना है घर-द्वार॥थोड़ा था पर बाँटकर,…

4 hours ago

तंत्र सोता रहा…!

जर्जर इमारतें गिरती रहीं, तंत्र सोता रहा,दीवारों की दरारें खूब चीखती रहीं,हमेशा शहर खामोश होता…

4 hours ago