निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का एमएलसी डॉ.रतनपल सिंह ने किया शुभारंभ


-वेदांता हेल्थ केयर सेंटर में निःशुल्क कैंप का आयोजन
-निरोगी काया ही जीवन का सबसे बड़ा सुख-डॉ. एएम त्रिपाठी

  • मरीजों को निशुल्क दवा व की गई जा
    देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा ) देवरिया-कसया मार्ग स्थित कोटवां मोड़ में वेदांता हेल्थ केयर सेंटर का रविवार को विधान परिषद सदस्य डॉ. रतनपाल सिंह ने फीता काटकर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान मरीजों का निशुल्क इलाज व दवा वितरण किया गया।
    इस दौरान मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. सिंह ने कहा कि ग्रामीण अंचल में यह चिकित्सा केंद्र आने वाले दिनों में एक बड़े चिकित्सा केंद्र के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सा केंद्र के सहयोग के लिए मैं हर समय तैयार रहूंगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी गरीबों के बेहतर इलाज के लिए लिए संकल्पित है। इसे देखते हुए कुछ जिलों को छोड़कर अधिकांश जिलों में सरकार ने मेडिकल कालेजों की स्थापना कर दी है। जिससे लोगों को बेहतर चिकित्सा मिल सके। उन्होंने हेल्थ केयर सेंटर के चेयरमैन डॉक्टर एएम त्रिपाठी की सराहना करते हुए कहा कि लोहिया जैसे अस्पताल से नौकरी छोड़कर कोरोना काल से ही ग्रामीण अंचल में जो चिकित्सा सेवा का संकल्प लिया है इसकी जितनी सराहना की जाए कम है। विशिष्ठ अतिथि ब्लॉक प्रमुख तरकुलवा रामअशीष गुप्ता ने कहा कि गरीबों की सेवा पुनीत कार्य वेदांता हेल्थ केयर सेंटर द्वारा निशुल्क चिकित्सा कैंप की जितनी सराहना की जाए कम है। उन्होंने कैंप में अधिक से अधिक लोगों को जांच कराकर सुविधा का लाभ उठाने की अपील की। वेदांता हेल्थ केयर सेंटर के चेयरमैन व डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के पूर्व सीनियर रेजिडेंट डॉ. एएम त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर इलाज की सुविधा नहीं होने से लोगों को तमाम दिक्कतें होती हैं। इसलिए लखनऊ छोड़कर अपने क्षेत्र में आम जनता से जुड़कर बेहतर चिकित्सा सेवा देने का मैंने संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर गरीब व आम जनता के इलाज के लिए मेरे द्वारा क्षेत्र के गांवों में निःशुल्क कैंप लगाने का क्रम जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि निरोगी काया ही जीवन का सबसे बड़ा सुख है। इस दौरान वेदांता हेल्थ केयर सेंटर के चेयरमैन डॉक्टर एएम त्रिपाठी ने लगभग सौ से अधिक मरीजों का निशुल्क उपचार किया।मरीजों को निशुल्क दवा व जांच की गई। संचालन कृष्ण कुमार उपाध्याय ने किया। इस दौरान वेदांता हेल्थ केयर सेंटर की डायरेक्टर माधवी मणि त्रिपाठी, ग्राम प्रधान राधेश्याम गुप्ता, विरागेश्वर मणि त्रिपाठी, अतुल पाठक ओमकार मणि त्रिपाठी, चंद्र प्रकाश पांडे, राजकुमार मणि त्रिपाठी, राधेश्याम गुप्ता, संरक्षक बीबी गुप्ता, प्रबंधक धनंजय गुप्ता, योगेंद्र गुप्ता, चुन्नू मिश्रा, मधुरागेश्वर मणि त्रिपाठी, निशा दुबे, रितिका विश्वकर्मा, भानु प्रताप सिंह, निशा दुबे, रुद्रांश तिवारी, सुदर्शन गुप्ता, ओमप्रकाश यादव, धनंजय द्विवेदी, विनोद राव, कल्पनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
Editor CP pandey

Recent Posts

मुख्यमंत्री योगी ने जिस बाबा बैजूनाथ धाम में की थी पूजा, उसी प्राचीन मंदिर का पिछला हिस्सा ढहा

300 वर्ष पुराने बाबा बैजूनाथ धाम मंदिर का हिस्सा ढहा, श्रद्धालुओं में गहरा दुख; प्रशासन…

13 hours ago

31 अगस्त तक ढाबों, होटलों और ईंट-भट्ठों पर चलेगा बाल श्रम के खिलाफ विशेष अभियान

डीएम ने दिए सघन जांच के निर्देश, बाल श्रमिक मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई महराजगंज(राष्ट्र…

13 hours ago

हार्ट अटैक से कलेक्ट्रेट कर्मी सतेन्द्र कुमार सिंह का निधन

शोक की लहर दो मिनट मौन रख दी गई श्रद्धांजलि गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)कलेक्ट्रेट में तैनात…

13 hours ago

कमिश्नरी में ‘शान’ के नाम पर अराजक पार्किंग नियमों को ठेंगा दिखाते वाहन चाल

अपने दरवाजे पर खड़ी गाड़ी हो तो आपत्ति, सार्वजनिक परिसर में क्यों नहीं? गोरखपुर(राष्ट्र की…

14 hours ago

जनता दर्शन में दिखी मानवीय संवेदना

डीएम ने अनाथ बहनों के भविष्य संवारने की पहल की देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी…

14 hours ago

देवरिया: शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर देवरहवा बाबा आश्रम में विशाल भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर…

22 hours ago