याद किये गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम, किया गया नमन

देवरिया,( राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज सत्य एवं अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं एवं ईमानदारी व सादगी के प्रतिमूर्ति पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की118 वी जयंती श्रद्धा सम्मान एवं हर्षोल्लास के वातावरण में कलेक्ट्रेट सभागार में मनाई गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने राष्ट्र के दोनों महानतम विभूतियों के योगदान को याद कर नमन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी के योगदान की पूरे विश्व में मान्यता है, उन्होंने 1869 से 1948 तक के अपने जीवन काल में उपलब्धियों की ऐसी लकीर खींची है, जिसे छू पाना आसान नहीं है। महान वैज्ञानिक आइंस्टीन ने कहा था कि आने वाले कुछ दशकों के बाद लोगों को यकीन करना मुश्किल होगा कि हाड़-मांस का ऐसा भी कोई व्यक्ति रहा होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहंकार, लोभ, मन-वचन-कर्म से हिंसा जैसी व्यक्तित्व की बुराई को दूर करने पर जोर दिया। वे मन शुद्धिकरण के समर्थक थे। जो बदलाव वे लोगों में लाना चाहते थे पहले उसे वे खुद में लाते थे। जिलाधिकारी ने साबरमती आश्रम के अपने अनुभव को भी साझा किया।

डीएम ने देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को भी याद किया। उन्होंने ने कहा कि शास्त्री जी के जय जवान जय किसान नारे से उपजी ऊर्जा का ही प्रभाव है कि देश आज खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर व मजबूत सैन्य शक्ति है।

गोष्ठी में सीआरओ अमृत लाल बिंद, एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम मंजूर अहमद अंसारी ने अपने संबोधन के माध्यम से दोनों राष्ट्रनायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाधिकारी के ओएसडी जितेंद्र पांडेय, पूर्व डीजीसी सतीश त्रिपाठी, सुमंत यादव तथा रामप्रकाश पांडेय ने भी अपने उद्गार व्यक्त किये।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यर्पण एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, देवरिया की छात्राओं ने राष्ट्रगीत तथा बापू के प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम… का गायन किया। गायक रामप्रताप चौहान ने वैष्णवजन का गायन कर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों का जिलाधिकारी ने सम्मान किया। इस दौरान स्वच्छता की शपथ भी ली गई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजिय कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

इसके पश्चात जिलाधिकारी मेहड़ा पुरवा स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे और वहां वृद्धों से संवाद किया। वृद्धाश्रम में गांधी जयंती के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैम्प में 75 वृद्धों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ राजेश झा, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल सोनकर सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

7 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

7 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago