विधायक सुभाष त्रिपाठी ने सुप्रसिद्ध पाण्डवकालीन पृथ्वीनाथ मंदिर सड़क निर्माण का किया शिलान्यास

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पयागपुर अंतर्गत विधायक सुभाष त्रिपाठी ने पयागपुर शिवदहा संपर्क मार्ग से पुरैना होते हुए पृथ्वीनाथ मंदिर तक के चौड़ीकरण सुदृढ़ीकरण के लिए पुरैना नहर चौराहे पर विधिवत पूजन अर्चन पश्चात नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। संबंधित अभियंता ने बताया कि धर्मार्थ कार्य योजना के तहत इस सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क की कुल लंबाई 19 किमी किलोमीटर है। जिसकी लागत राशि 31 करोड़ 80 लाख 59 हजार रुपए है । शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक श्री त्रिपाठी ने सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि इस सड़क के बन जाने से लाखों श्रद्धालुओं समेत समस्त क्षेत्रीय लोगों को काफी फायदा होगा । इस सड़क निर्माण की मांग लोग काफी दिनों से कर रहे थे जिसे अब पूरा किया जा सका है।उन्होंने कहा कि सड़क के निर्माण कार्य मे किसी प्रकार की अनियमितता बर्दास्त नही की जायेगी। कार्यक्रम को युवा नेता निशंक त्रिपाठी,पूर्व प्रमुख सच्चिदानंद पाठक, एवं आनंद पाण्डे ने भी संबोधित किया । इस मौके पर मुख्य रूप से उप जिलाधिकारी राकेश मौर्य, पृथ्वीनाथ मंदिर महंत मनोहर तिवारी, उमाशंकर तिवारी, ओंकारनाथ पाण्डे,राजकुमार शुक्ल, धनलाल पाण्डे,आनंद पाण्डे ,मंडल अध्यक्ष संतोष गौतम,प्रमोद पाण्डे,विष्णु दयाल चौहान,भाजपा कार्यकर्ता दिलदास मिश्र, मनोज शुक्ल,प्रमोद शुक्ल,अरविंद मिश्र,रवि मिश्र,प्रदीप मिश्र,माधवराज शुक्ल,धनलाल पाण्डेय,अन्नू सिंह, समेत अन्य लोग मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन कृष्णमोहन शुक्ल ने किया।

Karan Pandey

Recent Posts

बिजली कटौती व लो-वोल्टेज पर सांसद विद्यार्थी ने जताई नाराजगी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के कई विधानसभा क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती,…

35 minutes ago

मौत बनकर दौड़ रहीं मिट्टी लदी ट्रालियां, महिला की मौत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

अवैध खनन के खेल में सड़कों पर फर्राटा भर रहीं बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रालियां, ग्रामीणों…

39 minutes ago

डीजल-पेट्रोल को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, घबराकर खरीदारी न करने की अपील

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में डीजल और पेट्रोल की कमी को लेकर फैल रही…

44 minutes ago

किसान संगोष्ठी आयोजित, जैविक खेती और उन्नत धान बीजों की दी गई जानकारी

सलेमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड के चांदपलिया ग्राम सभा में किसानों को आधुनिक एवं…

49 minutes ago

हर्नाटार में युवक पर फायरिंग, आरोपी हिरासत में

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हर्नाटार में शनिवार रात फायरिंग की…

54 minutes ago