जिलाधिकारी ने पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल एवं मतदान केन्द्रों का किया भ्रमण

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के साथ नगर पंचायत,मनियर के रिक्त अध्यक्ष पद के लिए 02 मई को मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल बांसडीह इंटर कॉलेज का भ्रमण किया। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी,बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी से पोलिंग पार्टियों की रवानगी की स्थिति आदि जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि सभी पोलिंग पार्टियों को शीघ्र रवाना कर दिया जाय उन्होंने बांसडीह इंटर कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम व मतगणना हाल का जायजा लेते हुए कहा कि मतगणना हाल में बैरिकेडिंग सहित सभी व्यवस्थाएं राज्य निर्वाचन आयोग,उत्तर प्रदेश की गाइडलाइन के अनुसार सुनिश्चित किया जाय।जिलाधिकारी ने मतदान के लिए बनाए गए मतदान केंद्र-मनियर इंटर कॉलेज एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय,मनियर आदि का भ्रमण कर संबंधित अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग,उ.प्र. की गाइडलाइन के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

4 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

4 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

4 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

4 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

4 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

4 hours ago