राज्यसभा सांसद के साथ किये जा रहे घोर अन्याय को लेकर सपाइयों ने सौपा ज्ञापन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। गुरुवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश के क्रम में करणी सेना द्वारा पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन के विरुद्ध किए जा रहे घोर अन्याय एवं उनके ऊपर किये जा रहे हमले के विरुद्ध, पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को ज्ञापन देने का कार्य किया गया। बताते चलें कि जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय देवरिया के आह्वान पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं नेता पार्टी कार्यालय पर उपस्थित होकर, जिला अध्यक्ष के व्यास यादव के साथ नगर भ्रमण करते हुए कचहरी कार्यालय पर धरना दिया गया। धरने को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि सरकार के संरक्षण में करणी सेना द्वारा एक दलित सांसद के विरुद्ध कार्यवाही किया जा रहा है, जिससे सभी लोग आक्रोशित हैं। उनके साथ घोर अन्याय हो रहा है।इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अवधेश चौधरी ने कहा कि दलित सांसद होने के नाते करणी सेना के लोग सामंतवादी व्यवस्था के तहत उनके घर पर तथा उनके द्वारा किये जा रहे कार्यक्रम में उनके ऊपर हमला किया जा रहा है, जो पूरे देश के दलितों के खिलाफ अन्याय हो रहा है।उन्होंने कहा कि करणी सेना को प्रदेश सरकार का संरक्षण प्राप्त है इसलिए प्रदेश सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करना यह साबित करता है की सरकार का संरक्षण प्राप्त है,अन्यथा दलित सांसद के विरुद्ध उत्पीड़न की कार्रवाई नहीं हो पाती। यह लोकतंत्र के लिए एक शर्मनाक एवं दुःखद पहलू हैं। आज देश के दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक जाग चुके हैं, इस लिए यह अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है। अगर सरकार द्वारा समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई जाएगी तो गांव गांव में धरना प्रदर्शन एवं जन आंदोलन की कार्रवाई करने के लिए पार्टी बाध्य होगी। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए ज्ञापन में तत्काल इस पर रोक लगाने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने का आवाहन किया गया हैं। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष लाल श्रीवास्तव, आशुतोष उपाध्याय, खोखा सिंह, स्वामीनाथ विधायक, अशोक कुशवाहा, परवेज आलम, मनबोध प्रसाद, हरे राम आर्य, जय राम राजभर, उमेश नारायण शाही, जयप्रकाश सिंह, मुरली मनोहर जायसवाल, गोपी यादव, श्याम बहादुर भारती, राम योगेंद्र भारती,सहित सैकड़ो लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किया ततपश्चात जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौपा गया।

Karan Pandey

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

1 hour ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

1 hour ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

1 hour ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

1 hour ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

1 hour ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

1 hour ago