Categories: Uncategorized

21 वीं पशुगणना हेतु गणनाकारों को किट वितरित

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
विकास खंड बैतालपुर के सभी गांवों में 21वीं पशुगणना हेतु 15 गणनाकारों की नियुक्ति किया गया है। पशु चिकित्सालय बैतालपुर पर गणनाकारों को पशु चिकित्साधिकारी डॉ दिग्विजय यादव,पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी एवं फार्मासिस्ट राकेश कुमार भारती ने पशु गणना हेतु किट वितरित किया। किट में बैग के साथ पशुगणना अनुसूची व पशु पहचान पुस्तिका के साथ, मोबाइल फोन का पावर बैंक आदि दिया गया। सुपरवाइजर डॉ दिग्विजय यादव ने सभी गणनाकारों को पहचान पत्र जारी किया एवं पशुगणना संबंधी जानकारी दिया। गणनाकारों द्वारा सभी पालतू पशुओं एवं पक्षियों की गणना ओटीपी के माध्यम से आनलाइन करेंगे। आवारा पशु की भी गणना किया जाएगा। जनसहयोग से पशु गणना का कार्य शत प्रतिशत संभव हो सकेगा। जिससे पशुपालन विभाग की योजनाओं को सही तरीके से भविष्य में बनाने में मदद मिलेगी। इस मौके पर गणनाकार रजनीश यादव,धर्मेंद्र यादव,अनुराग मणि,चेतन मणि,धनंजय राय,सुनील कुमार,अभिषेक मणि,पंकज मणि,योगेश कुमार व गंगेश पटेल आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

20 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

1 day ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago