Monday, February 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमानक विहीन भवन निर्माण कर सरकारी धन का दुरुपयोग: खबर आंखों देखी

मानक विहीन भवन निर्माण कर सरकारी धन का दुरुपयोग: खबर आंखों देखी

भाटपार रानी/देवरिया
(राष्ट्र की परम्परा)

प्राप्त समाचार के मुताबिक कंपोजिट विद्यालय रामपुर बुजुर्ग बनकटा क्षेत्र के मूल भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जहां एक तरफ इस भवन को बनाने के लिएजेसीबी से नींव की खुदाई करते समय अतिरिक्त भवन का छज्जा गिर गया है वहीं इस टूट कर लटक रहे छज्जे के चपेट में कभी भी बच्चों के आने की संभावना बनी हुई है। वहीं शासन द्वारा बनवाए गए पोषण वाटिका व तमाम पेड़ पौधे को भी मनमाने तरीके से नष्ट कर उजाड़ दिया गया है। वहीं पानी की सप्लाई जो की लैट्रिन एवं बाथरूम के तरफ्त जाति है उसे भी तोड़ा जा चुका था जिसे ग्राम प्रधान द्वारा ठीक कराया गया है।रामपुर बुजुर्ग प्राथमिक विद्यालय के भवन निर्माण में यूपी सिडको कं 0 के ठेकेदार द्वारा मनमानी कर सरकारी धन को खुलेआम छती पहुंचाई जा रही है।
वहीं खबर आंखों देखी के तहत जब इस विद्यालय के वर्तमान समय में निर्मित हो रहे भवन एवं उसके हालिया करीब 24 घण्टे पूर्व में लिंटर लगाए गए छत के उपर ढाले गए गिट्टी को इस भीषण गर्मी में पानी से भर कर तरी करने के बजाए धूप में चटकने को छोड़ दिया गया था। इसके संदर्भ में ठेकेदार द्वारा फोन उठा कर कहा गया की हम एक मजदूर को भीबोले थे तरी करने को जब पत्रकार द्वारा बताया गया हम मौके पर हैं पानी नहीं लगाया गया है तब फोन काट दिया गया है। गौरतलब है की सूत्र के जरिए दबंग ठेकेदार द्वारा एक बड़े अधिकारी का रिश्तेदार बता कर सरकारी संपत्ति को पुरजोर छती पहुंचाई जा रही है।
ग्रामीणों द्वारा जांच एवम कार्यवाही की मांग की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments